Close Menu
Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    0 Shopping Cart
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    0 Shopping Cart
    Home » Somvar Vrat Katha: आइये जानें सोमवार व्रत कथा और क्या है प्रति सोमवार व्रत विधि?
    Mahadev

    Somvar Vrat Katha: आइये जानें सोमवार व्रत कथा और क्या है प्रति सोमवार व्रत विधि?

    Prabhu BhaktiBy Prabhu BhaktiJanuary 9, 2024Updated:January 9, 2024
    somvar ki katha
    Share
    Facebook WhatsApp

    सोमवार व्रत का महत्व : सोमवार का व्रत रखने से क्या होता है? | Somvar ka vrat rakhne se kya hota hai? 

    ऐसा माना जाता है कि Somvar Vrat रखने से भगवान शिव और उनका परिवार प्रसन्न होते हैं. इससे व्यक्ति की मनोकामनाएं पूरी होती हैं और उसके जीवन से दुख, रोग, कलह, क्लेश, और आर्थिक तंगी दूर होती है. सोमवार का व्रत करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति भी मज़बूत होती है.
     
    सावन सोमवार व्रत का बड़ा ही महत्‍व होता है। मान्‍यता है कि इस व्रत को रखने से कुवांरी कन्‍याओं को उनका मनचाहा वर मिलता है और सुहागिने अगर यह व्रत रखें, तो उनके पति की आयु लंबी होती है। इस दिन भगवान शिव का आर्शिवाद पाने के लिए बच्‍चे से लेकर बूढ़े-बुजुर्ग तक यह व्रत रखते हैं। इस व्रत के नियम काफी कठिन है।
    Buy Mahadev Silver Pendants Online 
    सोमवार का व्रत रखने के फ़ायदे:
    • दांपत्य जीवन में खुशियां आती हैं.
    • पति-पत्नी का रिश्ता मज़बूत होता है.
    • घर में कलेश, वाद-विवाद की समस्या हल होती है.
    • कोर्ट-कचहरी के मामलों में भी राहत मिलती है.
    • जिनका स्वभाव उग्र होता है, उन्हें सोमवार का व्रत रखना चाहिए. इससे उग्रता में कमी आती है और उनका स्वभाव खुशमिजाज़ होता है.
    • अगर आप लगातार मानसिक परेशानी या तनाव का सामना कर रहे हैं, तो यह चंद्र दोष का कारण हो सकता है. इसलिए ऐसे में आपको सोमवार व्रत रखना चाहिए और साथ ही चंद्र देव की पूजा करनी चाहिए.

    Also Read: Bhagwan Shiv ki Janam ki kahani: आइये जानें काल और मृत्यु से परे रहने वाले भगवान शिव का जन्म कैसे हुआ?

    सोमवार के व्रत में कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए:
    • पूजा के समय कभी भी शिवलिंग की पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए. जलाधारी के स्थान तक परिक्रमा कर रुक जाना चाहिए और वापस घूमकर परिक्रमा को पूरा करना चाहिए.
    • सोमवार के दिन काले रंग के वस्त्र नहीं पहनने चाहिए.
    • पूजा में शिवजी को तुलसी, सिंदूर, हल्दी, लाल रंग के फूल नहीं चढ़ाने चाहिए.
    भगवान शिव की पूजा करने वाले लोगों के लिए सोमवार के व्रत का बहुत अधिक महत्व है। इस दिन व्रत का पालन करने से भगवान शिव और पार्वती जी की असीम कृपा प्राप्त होती है और सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

    प्रति सोमवार व्रत विधि | Somvar Vrat ki Puja Vidhi | सोमवार व्रत कथा विधि | प्रति सोमवार व्रत विधि 

    1. सोमवार के दिन प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।  
    2. स्नान के बाद भगवान शिव का जलाभिषेक करें।  
    3. फिर उन्हें बेलपत्र, पुष्प, फल आदि अर्पित करें।   
    4. घी का दीपक और धूप जलाएं और व्रत का संकल्प लें।  
    5. सोमवार व्रत कथा का पाठ करें और ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें। 

    सोमवार का व्रत कितने दिन करना चाहिए?

    16 सोमवार व्रत रखने के बाद 17वें सोमवार को उद्यापन करना चाहिए। सोमवार व्रत के उद्यापन में मां पार्वती, शिव जी और चन्द्र देव की विधिवत पूजा के साथ हवन करना चाहिए। इस दिन सुबह जल्दी उठकर स्नान कर लें।

    सोमवार व्रत के लाभ | Somvar Vrat ke labh 

    मान्यता है कि यदि कोई भी श्रद्धा भाव से सावन के सभी सोमवार का व्रत करता है तो उस व्यक्ति पर भगवान शिव और पार्वतीजी की अवश्य कृपा होती है। सोमवार का व्रत रखने से मनुष्य की दुःख और चिंताएं दूर होती हैं एवं शरीर के रोगों से मुक्ति मिलती है। इसके अलावा इस व्रत को करने से कुंडली में चंद्र ग्रह की स्थिति मजबूत होती है।
     
    सोमवार का व्रत करने से क्या क्या लाभ होता है?
    1. सोमवार के दिन व्रत रखने से दुःख और चिंताएं दूर होती हैं।
    2. व्यक्ति को शरीर के अनेकों रोगों से मुक्ति मिलती है।  
    3. घर की आर्थिक तंगी समाप्त होती है।  
    4. घर नकारात्मक ऊर्जाओं से दूर रहता है। 

    सोमवार व्रत कथा | Somvar Vrat Katha | somvar vrat katha in hindi | भोलेनाथ की कथा सोमवार की 

    somwar vrat katha – एक बार की बात है एक नगर में साहूकार रहा करता था जिसके पास धन दौलत की कोई कमी नहीं थी। इतना अधिक धनवान होने के बावजूद वह साहूकार निः संतान था। कोई संतान न होने के कारण वह बहुत चिंतित रहा करता था। संतान प्राप्ति की इच्छा लिए वह साहूकार हर सोमवार व्रत किया करता और पूरी श्रद्धा से भगवान शिव और पार्वती की पूजा करता।
    साहूकार की भक्ति से माता पार्वती बहुत प्रसन्न हुई और उन्होंने भगवान शिव से साहूकार की मनोकामना पूर्ण करने के लिए कहा।

    जिसपर भगवान शिव ने पार्वती जी को समझाने के प्रयास किया कि इस संसार में हर व्यक्ति को उसके कर्मों का फल भोगना ही पड़ता है। इस तरह जिस भी व्यक्ति को जो हासिल है वह उसके कर्मों का फल ही है। भगवान शिव की बात तो पार्वती जी ने सुनी पर वे अभी भी साहूकार की भक्ति से प्रसन्न होकर उसकी इच्छा को पूर्ण करना चाहती थी।

    देवी पार्वती के बार – बार आग्रह किए जाने पर भगवान शिव ने साहूकार को पुत्र प्राप्ति का वरदान तो दिया परंतु वह बालक केवल बारह वर्ष तक ही जीवित रह सकता था। साहूकार भगवान शिव और माता पार्वती की सभी बातें सुन रहा था। दोनों की बातों को सुनकर भी साहूकार मन से स्थिर बना रहा उसे न तो इस बात की प्रसन्नता हुई और न ही कोई दुख। वह साहूकार पूरे मन से भगवान शिव और पार्वती जी की पूजा-अर्चना करता रहा।

    कुछ समय बीता और साहूकार के घर पुत्र ने जन्म लिया। जब साहूकार का बालक ग्यारह वर्ष का हुआ तो उसे शिक्षा ग्रहण करने के लिए काशी भेजने का फैसला लिया गया। साहूकार ने बालक के मामा को धन दिया और कहा कि इसे शिक्षा ग्रहण करने के लिए काशी ले जाओ। साथ ही जाते – जाते मार्ग में यज्ञ भी करवाना, जहां भी यज्ञ कराओ वहां ब्राह्मणों को भोजन और दक्षिणा भी अवश्य देना।  

    इस तरह मामा – भांजे यज्ञ करते हुए और ब्राह्मणों को भोजन व दक्षिणा देते हुए काशी की ओर निकल पड़े थे। वहीं मार्ग में एक नगर में कन्या का विवाह हो रहा था पर दुर्भाग्यवश जिस राजकुमार के साथ कन्या का विवाह होने वाला था वह एक आंख से काना था।

    राजकुमार के पिता ने अपने बेटे के एक आंख से काने होने की बात छुपाने के लिए एक चाल सोची। उसने साहूकार के बेटे को देखकर सोचा कि क्यों न इस लड़के को अपने बेटे के स्थान पर बिठाकर कर कन्या से विवाह करा लिया जाए। फिर विवाह होने के बाद पैसे देकर इसे वापिस भेज दूंगा और राजकुमारी को अपने साथ ले जाऊंगा। इस प्रकार साहूकार के लड़के के साथ उस कन्या का विवाह करा दिया गया।

    साहूकार के बेटे ने विवाह तो कर लिया परंतु वह अपनी ईमानदारी खोना नहीं चाहता था। उसे किया गया कृत्य न्यायसंगत नहीं लगा।  उसने यह बात बताने के लिए राजकुमारी की चुनरी के पल्ले पर लिखा कि तुम्हारा विवाह मेरे साथ हो रहा है परंतु मैं असली राजकुमार नहीं हूं। असली राजकुमार एक आंख से काना है। मैं तो यहां काशी में शिक्षा ग्रहण करने के उद्देश्य से आया हूं।

    जब राजकुमारी को सारी बात पता चली तो उसने ने अपने माता-पिता को सब बात बताई। अपनी पुत्री की बात सुनकर राजा ने अपनी बेटी को विदा नहीं किया और बारात वापिस लौट गई। वहीं शिक्षा के लिए जा रहे मामा भांजे काशी में पहुंचे तो पहुंचते ही उन्होंने यज्ञ किया। जिस दिन यज्ञ था उसी दिन लड़के की आयु बारह वर्ष होनी थी। इसपर लड़के ने अपने मामा से कहा कि वह स्वस्थ महसूस नहीं कर रहा है। मामा ने भांजे को जाकर सोने के लिए कहा।

    भगवान शिव के वरदान के अनुसार सोते ही बालक के प्राण निकल गए। मामा ने मृत भांजे को देखकर विलाप करना शुरू कर दिया। संयोग की बात थी कि उस समय शिव जी और पार्वती जी वहां से गुजर रहे थे। उन्होंने निकट जाकर देखा तो भगवान शिव और पार्वती जी को मालूम हुआ कि यह तो वही साहूकार का पुत्र है जिसे केवल बारह वर्ष तक जीवित रहने के वरदान दिया था। माता पार्वती भाव विभोर हो उठी और उन्होंने भगवान शिव से आग्रह किया कि हे! प्रभु आप इसे और आयु प्रदान करें नहीं तो इसके माता पिता इसके जाने के वियोग सहन नहीं कर पाएंगे।

    माता पिता के आग्रह किए जाने पर भगवान शिव ने साहूकार के बेटे को जीवनदान दे दिया। काशी से शिक्षा समाप्त कर जब मामा भांजे घर की ओर निकले तो सबसे पहले वे इस नगर में पहुंचे जहां उस लड़के का विवाह हुआ था। वहां पहुंचकर उन्होंने यज्ञ का आयोजन किया तो राजकुमारी के पिता उस लड़के के पहचान गए और उन्होंने अपनी पुत्री को विदा कर दिया।
    जब तीनों लोग घर पहुंचे तो वहां साहूकार और उनकी पत्नी अपने पुत्र के लौटने का इंतजार कर रहे थे। उन्होंने प्रण लिया हुआ था कि अगर उन्हें अपने पुत्र के जीवित न होने का समाचार प्राप्त हुआ तो वे भी अपने प्राण त्याग देंगे। साहूकार और उनकी पत्नी ने बेटे को जीवित देखा तो उनकी खुशी का कोई ठिकाना नहीं था।

    उसी रात्रि को साहूकार के सपने में भगवान शिव ने आकर कहा कि हे! श्रेष्ठी मैंने तेरे सोमवार के व्रत और सच्ची श्रद्धा से प्रसन्न होकर तेरे पुत्र को लंबी आयु प्रदान की है। इस तरह जो भी भक्तजन सोमवार का व्रत ( Somwar ka Vrat ) पालन कर सच्चे मन से भगवान शिव और पार्वती जी की पूजा करता है और उसकी सभी मनोकामना पूर्ण होंगी।

    सोमवार व्रत कब से शुरू करना चाहिए? | Somvar vrat kab se shuru karna chahiye? 

    भगवान शिव को समर्पित सोमवार व्रत ( Somvar Vrat )  की शुरुआत श्रावण, चैत्र, मार्गशीर्ष और वैशाख मास के शुक्ल पक्ष के प्रथम सोमवार से करनी चाहिए। ध्यान रहे कि सोमवार के व्रत कम से कम 16 तो अवश्य ही होने चाहिए। 

    सोमवार के व्रत में क्या नहीं खाना चाहिए? | Somvar ke vrat me kya nahi khana chahiye? 

    सोमवार के व्रत में वैसे तो खाने को लेकर कोई कड़े नियम नहीं है परन्तु इस दिन अधिक तेल मसाले वाला भुना हुआ भोजन न लें। साथ ही ध्यान रहे कि इस दिन व्रत की शुरुआत चाय के साथ न करें।

    क्या सोमवार व्रत में नमक खाना चाहिए? | Kya Somvar vrat me namak khana chahiye? 

    सोमवार के व्रत के दिन नमक न खाने की सलाह दी जाती है। इस दिन फलाहार करना चाहिए और संध्या के समय कुछ मीठा ग्रहण कर ही व्रत खोलना चाहिए।

    व्रत कितने बजे खोलना चाहिए शाम को? 

    व्रत कितने बजे खोलना चाहिए? व्रत खोलने का कोई एक निश्चित समय नहीं है, यह व्रत के प्रकार और व्यक्ति की इच्छा पर निर्भर करता है। कुछ व्रत निर्जला होते हैं, जिनमें पूरे दिन कुछ भी खाया या पिया नहीं जाता है। ऐसे व्रतों को सूर्यास्त के बाद खोला जाता है।
    Share. Facebook WhatsApp
    Previous Articleआइये जानते हैं भगवान शिव के 19 अवतारों का रहस्य और उनसे जुड़ी कहानी
    Next Article जानें ज्योतिष शास्त्र में फिटकरी (Fitkari) का महत्व और उससे जुड़े उपाय

    Related Posts

    Mahashivratri 2024 Date : जानें- तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Murudeshwar Temple Karnataka : रावण के क्रोध के कारण बना मुरुदेश्वर मंदिर

    Sawan Somwar Vrat : ऐसे करें सावन सोमवार व्रत , जाने सोमवार व्रत के नियम

    Leave A Reply Cancel Reply

    Special for You

    Лучшиe бeздeпoзитныe бoнуcы кaзинo зa peгиcтpaцию c вывoдoм в 2025 гoду

    Other May 9, 2025

    Но перед активацией и использованием важно внимательно изучить условия. Не каждый игровой клуб готов предложить…

    Бетис Осасуна: прогноз на матч 11 мая 2025 года, Ла Лига, коэффициенты и ставки на Спортсе

    May 9, 2025

    Осер Гавр: точный прогноз и ставка на матч чемпионата Франции 4 мая 2025

    May 9, 2025

    Рейтинг лучших онлайн казино 2023 с быстрыми выплатами и бездепозитными бонусами

    May 9, 2025
    Recent
    • Лучшиe бeздeпoзитныe бoнуcы кaзинo зa peгиcтpaцию c вывoдoм в 2025 гoду
    • Бетис Осасуна: прогноз на матч 11 мая 2025 года, Ла Лига, коэффициенты и ставки на Спортсе
    • Осер Гавр: точный прогноз и ставка на матч чемпионата Франции 4 мая 2025
    • Рейтинг лучших онлайн казино 2023 с быстрыми выплатами и бездепозитными бонусами
    • Брест Лилль: прогноз, ставки и коэффициенты на 10 мая 2025

    Mahashivratri 2024 Date : जानें- तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Festival March 4, 2024

    महाशिवरात्रि | Mahashivratri  महाशिवरात्रि सनातन धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस दिन भगवान शिव…

    Hanuman Jayanti 2024 में कब है? जानिए तारीख, पूजा का समय और जरूरी बातें

    Festival February 27, 2024

    हनुमान जयंती | Hanuman Jayanti हनुमान जयंती सनातन धर्म का प्रमुख उत्सव है जिसे हनुमान…

    Recent Posts
    • Лучшиe бeздeпoзитныe бoнуcы кaзинo зa peгиcтpaцию c вывoдoм в 2025 гoду
    • Бетис Осасуна: прогноз на матч 11 мая 2025 года, Ла Лига, коэффициенты и ставки на Спортсе
    • Осер Гавр: точный прогноз и ставка на матч чемпионата Франции 4 мая 2025
    • Рейтинг лучших онлайн казино 2023 с быстрыми выплатами и бездепозитными бонусами
    • Брест Лилль: прогноз, ставки и коэффициенты на 10 мая 2025
    Sale is Live
    Oversized t-shirt
    Top Product
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    Imp Links
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2022-23 Prabhubhakti Private Limited

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.