Close Menu
Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    0 Shopping Cart
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    0 Shopping Cart
    Home » केवल धनतेरस के मौके पर खुलता है सदियों पुराना ये मंदिर, यहाँ प्रसाद के रूप में मिलता है खजाना
    Temple

    केवल धनतेरस के मौके पर खुलता है सदियों पुराना ये मंदिर, यहाँ प्रसाद के रूप में मिलता है खजाना

    Anuj SharmaBy Anuj SharmaNovember 4, 2023Updated:November 4, 2023
    धनतेरस (Dhanteras)
    धनतेरस (Dhanteras)
    Share
    Facebook WhatsApp

    दीपावली से पहले पूरे देश में धनतेरस(Dhanteras) का त्यौहार बड़े ही धूमधाम से मनाया जाता है। पूरा देश इस त्यौहार को भगवान धन्वंतरि के जन्मदिन के उपलक्ष में मनाता है लेकिन महादेव की नगरी काशी में एक मंदिर ऐसा है जो केवल धनतेरस के मौके पर साल में केवल एक ही बार खोला जाता है। ये प्राचीन मंदिर माँ अन्नपूर्णा का है। जिन्हे तीनो लोको में अन्न की देवी के रूप में पूजा जाता है। ये मंदिर खास इसलिए भी है क्यूंकि यहां आने वाले श्रद्धालुओ को प्रसाद के रूप में माँ अन्नपूर्णा का खजाना दिया जाता है। जिसे पाने के बाद भक्तगण हमेशा के लिए आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पा लेते है। लेकिन महादेव की नगरी में माँ अन्नपूर्णा का ये प्राचीन मंदिर क्यों है और इस मंदिर को केवल धनतेरस(Dhanteras) के अवसर पर ही क्यों खोला जाता है इसकी जानकारी बेहद कम लोगो को है।

    माँ अन्नपूर्णा के प्राचीन मंदिर के पीछे की पौराणिक कथा और धनतेरस (Dhanteras) के पर्व पर इस मंदिर का क्या महत्व है ?

    Dhanteras
    Dhanteras

    काशी को माहदेव की नगरी के नाम से जाना जाता है जिसे महादेव ने अपने त्रिशूल पर थाम रखा है साथ ही काशी को प्राचीन मंदिरो का शहर भी कहा जाता है। क्यूंकि यहां महादेव और अन्य देवी देवताओं के हजारों ऐसे प्राचीन मंदिर है जिनकी अपनी – अपनी कोई खास मान्यता है। लेकिन महादेव की इस पवित्र नगरी में माँ अन्नपूर्णा के मंदिर का विशेष महत्त्व है। माँ अन्नपूर्णा का ये मंदिर सदियों पुराना है और इस मंदिर में माँ अन्नपूर्णा की 500 साल पुरानी स्वर्ण प्रतिमा स्थापित है। ये मंदिर साल भर बंद रहता है और साल में केवल एक बार धनतेरस के मौके पर 4 दिन के लिए ही खुलता है। इस मौके पर यहां लाखो की संख्या में भक्त अपनी हाजरी लगाते है। माँ अन्नपूर्णा के दर्शन करने के लिए यहां आने वाले भक्तो की कई किलोमीटर लंबी लाइन लगती है और जबतक मंदिर के कपाट बंद नहीं होते तब तक पूरे देश से लाखो भक्त यहां आते रहते है।

    माँ अन्नपूर्णा के मंदिर से जुडी पौराणिक कथा

    Dhanteras 2023
    Dhanteras 2023

    माँ अन्नपूर्णा के इस मंदिर का जिक्र पुराणों में भी किया गया है। कहा जाता है की एक बार जब काशी में अकाल पड़ गया था और चारो तरफ भुखमरी के कारण लोगो की मृत्यु होने लगी थी। तब काशी का ये हाल देखकर महादेव को माँ अन्नपूर्णा के पास भिक्षा मांगने के लिए जाना पड़ा था और तब माँ अन्नपूर्णा काशी में भुखमरी खत्म करने के लिए यहां के लोगो के लिए वरदान बन कर प्रकट हुई थी। तभी से महादेव की नगरी काशी में माँ अन्नपूर्णा को विशेष तौर पर पूजा जाता है और कहा जाता है तब से लेकर आज तक काशी में फिर कभी भुखमरी की समस्या उतपन्न नहीं हुईं और यहां आने वाले भक्तो पर भी माँ अन्नपूर्णा का आशीर्वाद हमेशा बना रहता है।

    धनतेरस के अवसर पर sterling silver pendent पर स्पेशल ऑफर

    माँ अन्नपूर्णा का आशीर्वाद लेने के लिए साल के 365 दिन इस मंदिर में भक्तो का आना जाना लगा रहता है लेकिन माँ अन्नपूर्णा के इस खास मंदिर के कपाट केवल धनतेरस के अवसर पर ही खुलते है। इस दौरान यहां अन्नकूट महोत्सव का आयोजन होता है और चार दिनों के लिए मंदिर के कपाट खोले जाते है और माँ की स्वर्ण प्रतिमा के दर्शन के लिए बहार निकाला जाता है। इस दौरान माँ अन्नपूर्णा के दर्शन के लिए यहां काफी लम्बी लाइन लगती है और घंटो इंतजार के बाद श्रद्धालु माँ के दर्शन कर पाते है। लेकिन इस मंदिर की सबसे खास बात यहां मिलने वाला माता का प्रसाद है जिसे प्राप्त करना हर भक्त का सौभाग्य होता है। माँ के इस मंदिर में आने वाले भक्तो को प्रसाद के रूप में माँ अन्नपूर्णा का खजाना यानी सिक्का, चावल और धान का लावा दिया जाता है। बताया जाता है की प्रसाद के रूप में मिले माँ के इस खजाने को तिजोरी में रखने से कभी भी धन और अन्न की कमी नहीं होती है और माँ अन्नपूर्णा सदैव श्रद्धालुओं पर अपनी कृपा बनाए रखती है।

    Also read : Dhan teras | धनतेरस के मौके पर क्यों खरीदते है सोना चांदी ? असलियत जानकर उड़ जायेगे होश

    इस वर्ष भी धनतेरस के मौके पर माँ अन्नपूर्णा के मंदिर के कपाट खोले जाने की सारी तैयारी हो चुकी है और अन्नकूट महोत्सव के लिए भक्तो का काशी आने का सिलसिला भी शुरू हो चूका है। वैसे तो हर साल माँ अन्नपूर्णा के दर्शन करने के लिए यहां लाखो भक्त आते है लेकिन इस बार यहां आने वाले भक्तो की संख्या में और भी कई गुना वृद्धि देखने को मिल सकती है। क्यूंकि पिछले कुछ सालो से महामारी के चलते भक्तो की संख्या में थोड़ी गिरावट देखने को मिली थी लेकिन अब महामारी से जुड़ी सारी प्रोटोकॉल लगभग हटा दी गई है इसलिए इस वर्ष वाले भक्तो की संख्या और भी बढ़ सकती है।

    काशी में मौजूद माँ अन्नपूर्णा के इस विशेष मंदिर और इससे जुडी पौराणिक कहानी के बारे में आपकी क्या राय है और क्या आप कभी माँ अन्नपूर्णा के इस मंदिर में दर्शन के लिए जा चुके है या नहीं इस बारे हमे कमेंट में जरूर बताएं।

    Share. Facebook WhatsApp
    Previous ArticleDhanteras 2023 | धनतेरस के दिन ये चीजे खरीदने से होता है तगड़ा नुक्सान, जाने क्या खरीदने से होती है कृपा ?
    Next Article Ayodhya ram mandir |अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के साथ 5 लाख मंदिरों में होगी पूजा

    Related Posts

    Kashi Vishwanath Mandir: जानिये आखिर कैसे हुई काशी में विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की उत्पत्ति?

    Nanda Devi Temple : नंदा देवी मंदिर का समय , इतिहास और तस्वीरें

    Gyanvapi Case News: ज्ञानवापी का विवाद एवं इसका इतिहास

    Leave A Reply Cancel Reply

    Special for You

    Рейтинг онлайн казино на реальные деньги в 2025 топ-10 популярных и надежных сайтов с игровыми автоматами и обзорами

    Other May 18, 2025

    Важнейший момент — наличие лицензии, это Ваша гарантия, что всё, что происходит в казино, законно.…

    Промокод без отыгрыша бездепозитные промокоды без вейджера

    May 17, 2025

    Deneme Bonus Veren Casino Siteleri: Türkiye’nin En İyi Seçenekleri

    May 15, 2025

    Водка Казино Vodka Casino Официальный Сайт Бонус 150% До 30 000

    May 15, 2025
    Recent
    • Рейтинг онлайн казино на реальные деньги в 2025 топ-10 популярных и надежных сайтов с игровыми автоматами и обзорами
    • Промокод без отыгрыша бездепозитные промокоды без вейджера
    • Deneme Bonus Veren Casino Siteleri: Türkiye’nin En İyi Seçenekleri
    • Водка Казино Vodka Casino Официальный Сайт Бонус 150% До 30 000
    • Осер Гавр: точный прогноз и ставка на матч чемпионата Франции 4 мая 2025

    Mahashivratri 2024 Date : जानें- तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Festival March 4, 2024

    महाशिवरात्रि | Mahashivratri  महाशिवरात्रि सनातन धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस दिन भगवान शिव…

    Hanuman Jayanti 2024 में कब है? जानिए तारीख, पूजा का समय और जरूरी बातें

    Festival February 27, 2024

    हनुमान जयंती | Hanuman Jayanti हनुमान जयंती सनातन धर्म का प्रमुख उत्सव है जिसे हनुमान…

    Recent Posts
    • Рейтинг онлайн казино на реальные деньги в 2025 топ-10 популярных и надежных сайтов с игровыми автоматами и обзорами
    • Промокод без отыгрыша бездепозитные промокоды без вейджера
    • Deneme Bonus Veren Casino Siteleri: Türkiye’nin En İyi Seçenekleri
    • Водка Казино Vodka Casino Официальный Сайт Бонус 150% До 30 000
    • Осер Гавр: точный прогноз и ставка на матч чемпионата Франции 4 мая 2025
    Sale is Live
    Oversized t-shirt
    Top Product
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    Imp Links
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2022-23 Prabhubhakti Private Limited

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.