Close Menu
Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    0 Shopping Cart
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    0 Shopping Cart
    Home » Dhanteras 2023 | धनतेरस के दिन ये चीजे खरीदने से होता है तगड़ा नुक्सान, जाने क्या खरीदने से होती है कृपा ?
    Festival

    Dhanteras 2023 | धनतेरस के दिन ये चीजे खरीदने से होता है तगड़ा नुक्सान, जाने क्या खरीदने से होती है कृपा ?

    Anuj SharmaBy Anuj SharmaNovember 6, 2023Updated:November 6, 2023
    Dhan teras
    Dhan teras
    Share
    Facebook WhatsApp

    हिंदू धर्म में धन तेरस के पर्व को लेकर कई मान्यताएं है लेकिन इस पर्व की सबसे खास मान्यता ये है की इस दिन सोने चांदी की खरीदारी करने से माता लक्ष्मी का घर में वास होता है। इसलिए दिवाली से पहले आने वाला धनतेरस का ये पर्व अपने साथ बाजार में खूब रौनक लेकर आता है। इस मौके पर सोने चांदी के साथ साथ पीतल और तांबे आदि के बर्तनों की भी खूब बिक्री होती है। वही गहने और बर्तनों के साथ साथ कुछ और चीजे भी ऐसी है जिन्हे धनतेरस के मौके पर घर लाने से माता लक्ष्मी की कृपा बनी रहती है लेकिन कुछ लोग इस त्योहार के मौके पर कुछ ऐसी चीजे घर ले आते है जिनका उल्टा प्रभाव पड़ने लगता है और माता लक्ष्मी नाराज हो जाती है। Dhanteras 2023 | धनतेरस

    इसलिए आज हम आपको बताएंगे कि धनतेरस के मौके पर किन चीजों की खरीदारी करने से बचना चाहिए और किन चीजों को अपने घर में अवश्य लाना चाहिए।

    Dhanteras
    Dhanteras
    • धनतेरस के मौके पर भूल कर भी धारदार चीजे जैसे चाकू, कैंची आदि की खरीदारी न करे। धन तेरस का पर्व धारदार वस्तुओं की खरीदारी के लिए बिलकुल भी शुभ नहीं माना जाता।
    • इस पर्व के मौके पर लोहा या लोहे से बनी वस्तुएं बिल्कुल न खरीदे। साथ ही स्टील आदि के बर्तनों की भी खरीदारी करने से बचे। क्यूंकि स्टील भी लोहे का ही अंश होता है और धनतेरस के मौके पर लोहा खरीदना आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है।
    • धनतेरस के दिन तेल घी आदि जैसी चीजे खरीद कर अपने घर पर न लेकर आए। त्यौहार के मौके पर इस्तेमाल की जाने वाली ये चीजे पहले से ही खरीद कर रख ले।
    • धनतेरस के दिन कार बाइक या किसी भी तरह के वाहन की खरीदारी न करे क्यूंकि वाहन लोहे इत्यादि धातुओं से बने होते है और धनतेरस के दिन ये वस्तुएं घर लाने से वास्तु दोष उत्पन्न हो सकता है। अगर आप धनतेरस के मौके पर कार या बाइक इत्यादि कोई वाहन खरीदना भी चाहते है तो उसके लिए पैसों का भुगतान पहले ही कर दे।
    • धनतेरस के मौके पर कांच से बनी वस्तुएं घर लेकर न आएं साथ ही मिटटी से बनी वस्तुओं की खरीदारी से भी बचे। क्यूंकि ये चीजे बेहद नाजुक होती है और धनतेरस के दिन इन चीजों का टूटना बिल्कुल भी शुभ नहीं माना जाता।
    • धनतेरस के मौके पर किसी भी तरह के फालतू खर्चे से दूर रहे क्यूंकि इस दिन ज्यादा पैसे खर्च करना शुभ नहीं माना जाता।
    • धनतेरस के मौके पर अपने घर में माँ लक्ष्मी और भगवान गणेश जी की स्थापना जरूर करे। ऐसा न करना बेहद अशुभ माना जाता है।
    Also read : केवल धनतेरस के मौके पर खुलता है सदियों पुराना ये मंदिर, यहाँ प्रसाद के रूप में मिलता है खजाना

    Dhanteras 2023 | धनतेरस के मौके पर क्या नहीं खरीदना चाहिए ये तो जान लिया चलिए अब जानते है धनतेरस के मौके पर किन चीजों को घर लाने से होती है मां लक्ष्मी की सबसे ज्यादा कृपा।

    Dhanteras 2023
    Dhanteras 2023
    • धनतेरस के मौके पर सोने या चांदी के सिक्के और गहने आदि खरीदना बेहद शुभ माना जाता है। यदि आप भी धनतेरस के मौके पर मां लक्ष्मी को खुस करना चाहते है तो सोने या चांदी से बनी कोई वस्तु जरूर खरीदे।
    • धनतेरस के मौके पर मां लक्ष्मी और गणेश जी की प्रतिमा खरीदकर अपने घर में स्थापित जरूर करें। ऐसा करने से मां लक्ष्मी की विशेष कृपा प्राप्त होती है।

    Mahadev Silver Pendants पर स्पेशल ऑफर

    • धन तेरस के मौके पर गहने इत्यादि खरीदने के साथ साथ नए वस्त्रों की खरीदारी को भी शुभ माना गया है लेकिन ध्यान रहे इस मौके पर कोई भी काले रंग का वस्त्र न खरीदे।
    • धन तेरस के इस पर्व के दिन बर्तनों की खरीदारी अवश्य करे। इस मौके पर चांदी, तांबे या पीतल के बर्तनों को खरीदना बेहद शुभ बताया गया है।
    • ये पर्व खुशहाली का पर्व माना जाता है इसलिए इस पर्व के मौके पर बच्चो के लिए खिलौने इत्यादि की खरीदारी जरूर करे।
    • धनतेरस के पर्व के मौके पर झाड़ू की खरीदारी अवश्य करे। इस पर्व के दिन झाड़ू खरीदना बेहद लाभकारी माना जाता है। कहा जाता है की धन तेरस के दिन झाड़ू खरीदने से माता लक्ष्य की विशेष कृपा प्राप्त होती है.

    धनतेरस के दिन किन वस्तुओं की खरीदारी से बचना चाहिए और किन वस्तुओं को खरीदकर अपने घर अवश्य लाना चाहिए ये जानकारी आपको कैसी लगी इस बारे में हमे कमेंट में जरूर बताएं।

    Dhanteras 2023 | धनतेरस पर क्या खरीदना चाहिए?

    धनतेरस पर बर्तन और सोना-चांदी आदि खरीदना बहुत शुभ माना जाता है।

    Dhanteras 2023 | धनतेरसपर क्यों खरीदते है सोना

    मान्यता है कि सोना समृद्धि और शुभता का प्रतीक है. कहा जाता है सोने में धन ऐश्वर्य की देवी माता लक्ष्मी भी वास करती है. यही वजह है कि धनतेरस के दिन बड़ी संख्या में लोग सोने की खरीदारी करते है।

    Dhanteras | धनतेरस shubh muhurat

    धनतेरस पर लक्ष्‍मी पूजा का शुभ मुहूर्त शाम को 5 बजकर 47 से शुरू होगा और यह यह शाम को 7 बजकर 47 मिनट तक रहेगा। इस हिसाब से धनतेरस के दिन पूजा के शुभ मुहूर्त की अवधि कुल एक घंटा 56 मिनट की होगी।

    Dhanteras | धनतेरस का शुभ मुहूर्त कितने बजे है?

    इस साल यह तिथि 10 नवंबर को दोपहर 12 बजकर 35 मिनट से शुरू हो रही है। इस तिथि का समापन अगले दिन 11 नवंबर की दोपहर 01 बजकर 57 मिनट पर होगा। धनतेरस के दिन पूजा प्रदोष काल में होती है, इसलिए धनतेरस 10 नवंबर को मनाई जाएगी। इस दिन पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 06 बजकर 02 मिनट से रात 08:00 बजे तक है।

    क्या हम धनतेरस पर पैसे दे सकते हैं?

    धन को भी लक्ष्‍मी का स्‍वरूप माना गया है. इसलिए धनतेरस के दिन किसी भी व्‍यक्ति को पैसा उधार नहीं देना चाहिए और न ही पैसा उधार लेना चाहिए. उधार देने का अर्थ है कि आप अपने घर की लक्ष्‍मी को किसी को दे रहे हैं और उधार लेने का अर्थ है कि आप कर्ज ले रहे है।

    Dhanteras | धनतेरस के दिन सुबह उठकर क्या करना चाहिए?

    धनतेरस के दिन सबसे पहले सुबह उठकर घर की सफाई करें. घर से ऐसी चीजों को हटा दीजिए जिनका प्रयोग नहीं किया जाता है. घर में से धूल वगैरह साफ कर दीजिए, पूरे घर को अच्छी तरीके स् स्वच्छ कर दीजिए. ऐसा इसलिए क्योंकि मां लक्ष्मी इससे प्रसन्न होंगी.

    Dhanteras 2023 | धनतेरस के दिन छिपकली दिख जाए तो क्या होता है?

    अगर किसी व्यक्ति को धनतेरस पर  छिपकली दिख जाए तो किसी भी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा. साथ ही धन की कभी कोई कमी नहीं होगी. धनतेरस पर छिपकली का दिखना वास्तु शास्त्र के अनुसार शुभ माना जाता है. यह व्यक्ति को पैसे की हर प्रकार की समस्या को दूर करने की ओर इशारा करता है.

    Share. Facebook WhatsApp
    Previous ArticleAhoi ashtami के दिन की गयी ये गलती संतान को पड़ सकती है भारी, व्रत रखने वाली महिलाएं रखे खास ध्यान
    Next Article केवल धनतेरस के मौके पर खुलता है सदियों पुराना ये मंदिर, यहाँ प्रसाद के रूप में मिलता है खजाना

    Related Posts

    Somvati Amavasya 2024 : क्यों रखती हैं? विवाहित महिलाएं सोमवती अमावस्या का व्रत

    Sankashti Chaturthi 2024 में कब है? जानिए तारीख, पूजा का समय और जरूरी बातें

    Rang Panchami 2024 : कब है? रंग पंचमी जानिए तिथि, पूजा समय और महत्वपूर्ण बातें।

    Leave A Reply Cancel Reply

    Special for You

    Рейтинг онлайн казино на реальные деньги в 2025 топ-10 популярных и надежных сайтов с игровыми автоматами и обзорами

    Other May 18, 2025

    Важнейший момент — наличие лицензии, это Ваша гарантия, что всё, что происходит в казино, законно.…

    Промокод без отыгрыша бездепозитные промокоды без вейджера

    May 17, 2025

    Deneme Bonus Veren Casino Siteleri: Türkiye’nin En İyi Seçenekleri

    May 15, 2025

    Водка Казино Vodka Casino Официальный Сайт Бонус 150% До 30 000

    May 15, 2025
    Recent
    • Рейтинг онлайн казино на реальные деньги в 2025 топ-10 популярных и надежных сайтов с игровыми автоматами и обзорами
    • Промокод без отыгрыша бездепозитные промокоды без вейджера
    • Deneme Bonus Veren Casino Siteleri: Türkiye’nin En İyi Seçenekleri
    • Водка Казино Vodka Casino Официальный Сайт Бонус 150% До 30 000
    • Осер Гавр: точный прогноз и ставка на матч чемпионата Франции 4 мая 2025

    Mahashivratri 2024 Date : जानें- तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Festival March 4, 2024

    महाशिवरात्रि | Mahashivratri  महाशिवरात्रि सनातन धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस दिन भगवान शिव…

    Hanuman Jayanti 2024 में कब है? जानिए तारीख, पूजा का समय और जरूरी बातें

    Festival February 27, 2024

    हनुमान जयंती | Hanuman Jayanti हनुमान जयंती सनातन धर्म का प्रमुख उत्सव है जिसे हनुमान…

    Recent Posts
    • Рейтинг онлайн казино на реальные деньги в 2025 топ-10 популярных и надежных сайтов с игровыми автоматами и обзорами
    • Промокод без отыгрыша бездепозитные промокоды без вейджера
    • Deneme Bonus Veren Casino Siteleri: Türkiye’nin En İyi Seçenekleri
    • Водка Казино Vodka Casino Официальный Сайт Бонус 150% До 30 000
    • Осер Гавр: точный прогноз и ставка на матч чемпионата Франции 4 мая 2025
    Sale is Live
    Oversized t-shirt
    Top Product
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    Imp Links
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2022-23 Prabhubhakti Private Limited

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.