Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    0 Shopping Cart
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    0 Shopping Cart
    Home » Hanuman Temple: क्यों और कहां स्त्री रूप में पूजे जाते है हनुमान
    Hanuman Temple

    Hanuman Temple: क्यों और कहां स्त्री रूप में पूजे जाते है हनुमान

    Prabhu BhaktiBy Prabhu BhaktiJuly 28, 2023
    stree roop mai hanuman ji
    stree roop mai hanuman ji
    Share
    Facebook WhatsApp

    एक मंदिर ऐसा जहां भगवान हनुमान को पुरुष नहीं बल्कि स्त्री रूप में पूजा जाता है। क्यों सुनकर हैरान रह गए ना। मगर यह सच है आखिर वो कौन सा मंदिर है जहां हनुमान जी की स्त्री रूप में पूजा की जाती है, और इसके पीछे का रहस्य क्या है।संकट मोचन हनुमान जी,, जिन्हें ब्रह्मचारी कहां जाता है। हिंदू शास्त्रों के अनुसार, पवन पुत्र हनुमान बाल ब्रह्मचारी थे। उन्होंने जीवन भर ब्रह्मचर्य धर्म का पालन किया और प्रभु श्री राम की सेवा की। हालांकि कई कथाओं में भगवान हनुमान जी की शादी के भी प्रमाण मिलते है। लेकिन शादी के बाद भी वह ब्रह्मचारी के रूप में ही जाने जाते है। आपको जानकर आश्चर्य लगेगा, लेकिन दुनिया में एक मंदिर(Hanuman Temple) ऐसा भी है जहां हनुमान पुरुष नहीं बल्कि स्त्री के वेश में नजर आते हैं। यह प्राचीन मंदिर बिलासपुर के पास है। हनुमानजी के स्त्री वेश में आने की यह कथा कोई सौ दौ सौ नहीं बल्कि दस हजार साल पुरानी मानी जाती है।

    छत्तीसगढ़ में मौजूद है ये अद्भुत मंदिर

    भारत में हनुमान जी के कई प्रसिद्ध मंदिर हैं। सभी जानते हैं कि हनुमानजी बाल ब्रह्मचारी हैं। लेकिन छत्तीसगढ़ के इस मंदिर में हनुमान(Hanuman Temple) जी की पूजा एक स्त्री के रूप में होती है। यह मंदिर छत्तीसगढ़ के बिलासपुर शहर से लगभग 25 किलोमीटर दूर रतनपुर में स्थित है। इस मंदिर में हनुमान जी को पुरुष नहीं बल्कि स्त्री के रूप में पूजा जाता है। इस अनोखे मंदिर की स्थापना के पीछे की पौराणिक कथा भी काफी दिलचस्प है गिरजाबंध स्थित हनुमान मंदिर सदियों से इस क्षेत्र में अस्तित्व में है। माना जाता है कि हनुमान जी की यह प्रतिमा दस हजार साल पुरानी है।

    stree roop mai hanuman ji

    मंदिर का निर्माण देवजू नाम के राजा ने करवाया था

    किंवदंती है कि मंदिर का निर्माण पृथ्वी देवजू नाम के राजा ने कराया था। राजा पृथ्वी देवजू हनुमान जी (Hanuman Temple)के बहुत बड़े भक्त थे औऱ उन्होंने कई सालों तक रतनपुर पर शासन किया था। माना जाता है कि वह कुष्ठ रोग से पीड़ित थे। कहा जाता है कि एक रात राजा के सपने में हनुमान जी आए और उन्हें मंदिर बनाने का निर्देश दिया। राजा ने मंदिर का निर्माण शुरू करवाया। जब मंदिर काम पूरा होने वाला था, तब राजा के सपने में फिर हनुमान जी आए और उन्हें महामाया कुंड से मूर्ति निकाल कर मंदिर में स्थापित करने के लिए कहा। राजा ने हनुमान जी के निर्देशों का पालन किया और कुंड से मूर्ति निकाली। लेकिन हनुमान जी की मूर्ति को स्त्री रूप में देखकर सब हैरान रह गए।

    Also Read-सावन में सपने में दिखे शिवलिंग तो क्या है संकेत

    क्या है इस अद्भुत मंदिर की कहानी

    फिर महामाया कुंड से निकली मूर्ति को पूरे विधि विधान से मंदिर में स्थापित किया गया,और मंदिर(Hanuman Temple) के पीछे तालाब खुदवाया। जिसका नाम गिरजाबंध रख दिया। मूर्ति स्थापना के बाद राजा की बीमारी पूरी तरह से ठीक हो गई।मनवांछित फल पाकर राजा ने हनुमान जी से वरदान मांगा कि हे प्रभु, जो यहां दर्शन करने को आये उसका सभी मनोरथ सफल हो। इस तरह राजा पृथ्वी देवजू द्वारा बनवाया यह मंदिर भक्तों के कष्ट निवारण का ऐसा केंद्र हो गया। दक्षिण मुखी हनुमान जी की मूर्ति में पाताल लोक का चित्रण हैं। रावण के पुत्र अहिरावण का संहार करते हुए उनके बाएं पैर के नीचे अहिरावण और दाये पैर के नीचे कसाई दबा है। हनुमान जी के कंधों पर भगवान राम और लक्ष्मण को बैठाया है। एक हाथ में माला और दूसरे हाथ में लड्डू से भरी थाली है।

    Share. Facebook WhatsApp
    Previous ArticleSapne Mai Shivling dikhna: सावन में सपने में दिखे शिवलिंग तो क्या है संकेत
    Next Article Jai Shri Ram: इस प्रसिद्ध तीर्थस्थल पर14 वर्षों तक किया जाएगा सीताराम पाठ…2037 में होगा समापन

    Related Posts

    भारत के वो 6 स्थान जिन्हे माना जाता है हनुमान भगवान का जन्म स्थान।

    भारत के प्रसिद्ध मंदिर।

    सोमनाथ मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है इसकी भविष्यवाणी।

    Leave A Reply Cancel Reply

    Special for You

    भारत के वो 6 स्थान जिन्हे माना जाता है हनुमान भगवान का जन्म स्थान।

    Hanuman August 24, 2023

    हनुमान जी संसार के सबसे लोकप्रिय भगवान में से एक है और हज़ारो सालो से…

    भारत के प्रसिद्ध मंदिर।

    August 19, 2023

    सोमनाथ मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है इसकी भविष्यवाणी।

    August 18, 2023

    Ganga Ji: सपने में गंगा जी देखना कैसा होता है।

    August 11, 2023
    Recent
    • भारत के वो 6 स्थान जिन्हे माना जाता है हनुमान भगवान का जन्म स्थान।
    • भारत के प्रसिद्ध मंदिर।
    • सोमनाथ मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है इसकी भविष्यवाणी।
    • Ganga Ji: सपने में गंगा जी देखना कैसा होता है।
    • Dhan ki Varsha: यदि आपके पर्स में होंगी ये 5 चीजे तो माँ लक्ष्मी करेगी धन की वर्षा

    भारत के वो 6 स्थान जिन्हे माना जाता है हनुमान भगवान का जन्म स्थान।

    Hanuman August 24, 2023

    हनुमान जी संसार के सबसे लोकप्रिय भगवान में से एक है और हज़ारो सालो से…

    सोमनाथ मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है इसकी भविष्यवाणी।

    Mahadev August 18, 2023

    क्या आज के समय में जो कुछ भी हो रहा है,उसका वर्णन पहले हीं हो…

    Recent Posts
    • भारत के वो 6 स्थान जिन्हे माना जाता है हनुमान भगवान का जन्म स्थान।
    • भारत के प्रसिद्ध मंदिर।
    • सोमनाथ मंदिर की सबसे बड़ी खासियत है इसकी भविष्यवाणी।
    • Ganga Ji: सपने में गंगा जी देखना कैसा होता है।
    • Dhan ki Varsha: यदि आपके पर्स में होंगी ये 5 चीजे तो माँ लक्ष्मी करेगी धन की वर्षा
    Top Product
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    Imp Links
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2022-23 Prabhubhakti Private Limited

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.