Close Menu
Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    0 Shopping Cart
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    0 Shopping Cart
    Home » Rameswaram Temple (रामेश्वरम मंदिर) : चार धामों में शामिल इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग का प्राचीन इतिहास
    Temple

    Rameswaram Temple (रामेश्वरम मंदिर) : चार धामों में शामिल इस मंदिर में स्थापित शिवलिंग का प्राचीन इतिहास

    Prabhu BhaktiBy Prabhu BhaktiDecember 28, 2023Updated:December 28, 2023
    Rameshwaram Mandir
    Rameshwaram Mandir
    Share
    Facebook WhatsApp

    रामेश्वरम मंदिर कहाँ है? ( Where is Rameswaram Temple? )

    रामेश्वरम मंदिर ( Rameshwaram Mandir ) भारत के तमिलनाडु राज्य के रामनाथपुरम जिले में अवस्थित है। तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई से रामेश्वरम करीब सवा चार सौ मील दक्षिण पूर्व में स्थित है। रामेश्वरम मंदिर को रामनाथ स्वामी मंदिर (Ramanathaswamy Temple) के नाम से भी जाना जाता है। 

    यह पवित्र स्थान भारत के प्रमुख चार धामों में से एक दक्षिण का धाम है। रामेश्वरम में स्थापित शिवलिंग की गिनती 12 ज्योतिर्लिंगों में होती है। जिस प्रकार भारत के उत्तरी भाग में काशी का महत्व है उतना ही महत्व भारत के दक्षिण में रामेश्वरम है।
    Mahadev Silver Pendants पर स्पेशल ऑफर
    rameshwaram mandir
    rameshwaram mandir

    रामेश्वर की स्थापना कैसे हुई? ( Rameshwaram History )

    रामेश्वरम ( Rameshwaram ) की स्थापना के बारे में पौराणिक कहानियां कहती हैं कि भगवान राम ने यहाँ लंका तक मार्ग तैयार करने के लिए पत्थरों के सेतु का निर्माण करवाया था। परन्तु बाद में प्रभु श्री राम ने विभीषण के कहे अनुसार धनुष्कोटि स्थान पर यह सेतु तोड़ दिया था। सबसे ख़ास बात यह है कि उस समय के रामसेतु के अवशेष आज भी सागर में दिखाई देते हैं।

    रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग कहानी ( Rameshwaram Jyotirlinga story in hindi )

    द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल इस 11वें रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग ( Rameshwaram Jyotirling ) की महिमा के बारे में शिव पुराण और स्कन्द पुराण में वर्णन मिलता है। इसके संबंध में यह उल्लेख मिलता है कि यहाँ स्थापित ज्योतिर्लिंग की स्थापना स्वयं प्रभु श्री राम ( Shri Ram ) ने की थी। रावण से युद्ध के लिए लंका की चढ़ाई करने से पूर्व भगवान राम ने इसी स्थान पर प्रभु श्री राम ने समुद्र के बालू से शिवलिंग बनाकर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की थी।  

    ऐसा भी कहा जाता है कि जब भगवान राम ( Bhagwan Ram ) यहाँ पर ठहरकर जल ग्रहण कर रहे थे तब आकशवाणी हुई थी। आकाशवाणी में कहा गया था कि मेरी आराधना किये बिना ही जल ग्रहण कर रहे हो? आकाशवाणी के बाद ही श्री राम ने समुद्र के बालू से शिवलिंग निर्मित किया और पूजा-अर्चना की। भगवान शिव श्री राम की पूजा से अत्यधिक प्रसन्न हुए तो श्री राम ने भगवान शिव के परम भक्त रावण से विजय प्राप्ति का वरदान माँगा था। इसके बाद ही श्री राम लंका पर विजय प्राप्त कर पाए थे।  
    rameshwaram Temple
    rameshwaram Temple
    Also read :  Jagannath Dham -जगन्नाथ धाम से शुरू होगा कलयुग का अंत
     
    इस संबंध में एक और कहानी कुछ इस प्रकार है कि जब भगवान राम रावण का वध कर अयोध्या की ओर लौट रहे थे तब उन्होंने अपना पहला पड़वा गंधमादन पर्वत पर डाला था। जिसे देख कर वहां बहुत सारे ऋषि-मुनि दर्शन के लिए पहुंचे थे। ऋषि-मुनियों से भगवान राम ने कहा कि पुलस्य के वंशज रावण का वध करने से मुझपर ब्रह्महत्या जैसा गंभीर पाप है। कृपया इस ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति का कोई उपाय बताएं।  वहां मौजूद ऋषि-मुनियों ने भगवान राम को ब्रह्महत्या के पाप से मुक्ति पाने के लिए शिवलिंग को स्थापित कर पूजा किये जाने की बात कही।  

    ऋषि-मुनियों की बात सुनकर भगवान राम ने हनुमान जी को कैलाश पर्वत से एक शिवलिंग लाने के आदेश दिया था।  जब हनुमान कैलाश पर्ववत पहुंचे तो वहां उन्हें भगवान शिव के दर्शन नहीं हुए इसलिए वे वहां प्रतीक्षा करते हुए तप करने लगे।  कुछ समय बाद शिव जी के दर्शन के बाद वे शिवलिंग लेकर जाने लगे तो शुभ मुहूर्त निकल चुका था। वहीं सीता माता ने रेत से निमित लिंग की स्थापना वहां कर दी थी।  जब हनुमान जी वहां पहुंचे तो वे यह सब देखकर बहुत दुखी हुए।
    rameshwaram mandir timings
    rameshwaram mandir timings
    इसपर भगवान राम ने कहा कि इस शिवलिंग ( Shivling ) को उखाड़ दो और ये शिवलिंग स्थापित कर दो। बहुत प्रयास करने पर भी जब वह शिवलिंग टस से मस न हुआ तब उसी के साथ कैलाश पर्वत से लाये गए शिवलिंग की भी स्थापना वहां पर कर दी गई। इस तरह रामेश्वरम ज्योतिर्लिंग की स्थापना के संबंध में कई तरह की कहानियां प्रचलित है। माता सीता द्वारा रेत से निर्मित शिवलिंग को रामलिंगम ( Rameshwaram Shivling ) का नाम दिया गया जबकि हनुमान जी द्वारा लाये गए शिवलिंग को विश्वलिंगम कहा जाता है। 

    रामेश्वरम मंदिर स्थापत्य कला ( Architecture of Rameshwaram Temple in Hindi )

    रामेश्वरम मंदिर ( Ramesvar Mandir ) वास्तुकला का बड़ा ही सुन्दर नमूना है जो 15 एकड़ के क्षेत्र में बना हुआ है। रामेश्वरम मंदिर का निर्माण द्रविड़ शैली में किया गया है। यहाँ प्राकार में मंदिर के अंदर सैकड़ों की संख्या में खंभे है। इन खंभों पर बेल-बूटे की सुन्दर कारीगरी की गई है। इस मंदिर का प्रवेश करीब 40 फ़ीट ऊँचा है। रामेशवरम में जो मूर्ति स्थापित है उसकी परिक्रमा करने के लिए तीन प्राकार बने है। यहाँ का गलियारा विश्व का सबसे लम्बा गलियारा माना जाता है।   

    रामेश्वरम में कौन से भगवान हैं? ( Rameshwaram me kaun se Bhagwan hai? )

    रामेश्वरम ( Rameshwaram ) में द्वादश ज्योतिर्लिंगों में शामिल 11वां ज्योतिर्लिंग स्थापित है जो भगवान शिव को समर्पित है। ऐसी मान्यता है कि प्रभु श्री राम ने यहाँ स्थापित किया था।
    rameswaram temple online booking
    rameswaram temple online booking

    रामेश्वरम मंदिर के अंदर कितने तीर्थ है? ( Rameshwaram Mandir ke andar kitne teerth hai? )

    रामेश्वरम मंदिर के अंदर 22 तीर्थ हैं जिनमें से सबसे पहले तीर्थ को अग्नि तीर्थ कहा जाता है। अग्नि तीर्थ के बारे में ऐसी मान्यताएं प्रचलित है कि जो भी भक्त इस स्थान पर स्नान कर करता है उसके सभी पाप धुल जाते हैं। यहाँ के तीर्थम से निकलने वाला पानी अपने साथ चमत्कारिक गुण लिए हुए है।

    रामेश्वरम मंदिर की क्या विशेषता है? ( What is special about Rameshwaram temple? )

    रामेश्वरम के नाम से पूरे विश्व में प्रचलित इस मंदिर की सबसे ख़ास विशेषता है कि यह स्थान एक शंखीय आकार के द्वीप पर अवस्थित है। इस स्थान पर 22 तीर्थम है जहाँ स्नान करने से व्यक्ति को समस्त प्रकार के रोगों और पापों से मुक्ति मिलती है। दूसरे शब्दों में कहें तो काशी की ही भांति यहाँ आने वाले हर व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति होती है। स्वयं भगवान राम ने यहाँ शिवलिंग को स्थापित किया था।
    accommodation in rameshwaram temple
    accommodation in rameshwaram temple

    तिरुपति बालाजी से रामेश्वरम की कितनी दूरी है? ( What is the distance between Tirupati Balaji to Rameswaram? )

    तिरुपति बालाजी से रामेश्वरम की दूरी लगभग 694 किलोमीटर है जिसे Grand Southern Trunk Rd से 11 hr 57 min में तय किया जा सकता है।

    रामेश्वरम मंदिर में भगवान कौन हैं? | Rameshwaram Mandir me bhagwab kon hai

    रामनाथस्वामी मंदिर रामेश्वरम में एक लोकप्रिय पूजा स्थल और प्रमुख पर्यटक आकर्षण है। यह मंदिर भगवान शिव को समर्पित है और भारत के बारह ज्योतिर्लिंग मंदिरों में से एक है।
    rameshwaram
    rameshwaram

    रामेश्वरम में 22 कुओं के पीछे की कहानी क्या है? | Rameshwaram me 22 kuon ke peeche ki kahani kya hai

    एक रामलिंग है, जो देवी सीता द्वारा बनाया गया है और दूसरा विश्वलिंग है, जो भगवान हनुमान द्वारा लाया गया है। ऐसा माना जाता है कि भगवान राम के तरकश में 22 तीर थे। आप अरुल्मिगु रामनाथस्वामी मंदिर के गलियारे में स्थित इन 22 कुओं से पानी का आशीर्वाद ले सकते हैं।

    क्या रामेश्वरम में नहाना अनिवार्य है? | Kya Rameshwaram me nahaana anivaary hai

     हालाँकि इन कुओं में स्नान करना अनिवार्य नहीं है , लेकिन परंपरा का पालन करते हुए 22 तीर्थों या कुओं में स्नान करने की सलाह दी जाती है। किंवदंती है कि इन कुओं में स्नान करने से व्यक्ति को उसके सभी पापों से मुक्ति मिल जाती है।
    rameshwaram photos
    rameshwaram photos

    रामेश्‍वरम में कितने महासागर मिलते हैं? | Rameshwaram me kitne mahaasagar milte hai

    यह रामेश्‍वरम मंदिर (Rameshwaram mandir से लगभग 20 किमी दूर है जहां “हिन्द महासागर और बंगल की खाड़ी” के बीच धनुषकोडी प्वाइंट समुद्र तट पर दो महासागरों का मिलन होता है।

    क्या है रामेश्वरम शिवलिंग की कहानी? | Kya hai Rameshwaram shivling ki kahani

    एक ब्राह्मण और महान शिव भक्त रावण को मारने के पाप का प्रायश्चित करने के लिए भगवान राम ने भगवान शिव की पूजा की। चूंकि वहां शिव का कोई मंदिर नहीं था, इसलिए उन्होंने लिंग लाने के लिए हनुमान को भगवान शिव के निवास स्थान कैलाश पर्वत पर भेजा।
    rameshwaram river
    rameshwaram river

    रामेश्वरम मंदिर जाने के क्या फायदे हैं? | Rameshwaram Mandir jaane se kya fayde hai

    रामेश्‍वरम और उसके आसपास कुल 23 तीर्थम (पवित्र जल निकाय) हैं। भक्तों का मानना ​​है कि तीर्थम में डुबकी लगाने से पाप दूर हो जाते हैं। वास्तव में, तीर्थों में पवित्र डुबकी लगाए बिना एक भक्त का रामेश्वरम तीर्थ अधूरा है।
     
     
    Share. Facebook WhatsApp
    Previous Articleवैष्णो देवी मंदिर : 500 वर्ष से भी अधिक प्राचीन मां वैष्णो देवी मंदिर की कहानी
    Next Article आइये जानते हैं भगवान शिव के 19 अवतारों का रहस्य और उनसे जुड़ी कहानी

    Related Posts

    Kashi Vishwanath Mandir: जानिये आखिर कैसे हुई काशी में विश्वनाथ ज्योतिर्लिंग की उत्पत्ति?

    Nanda Devi Temple : नंदा देवी मंदिर का समय , इतिहास और तस्वीरें

    Gyanvapi Case News: ज्ञानवापी का विवाद एवं इसका इतिहास

    Leave A Reply Cancel Reply

    Special for You

    Лучшиe бeздeпoзитныe бoнуcы кaзинo зa peгиcтpaцию c вывoдoм в 2025 гoду

    Other May 9, 2025

    Но перед активацией и использованием важно внимательно изучить условия. Не каждый игровой клуб готов предложить…

    Бетис Осасуна: прогноз на матч 11 мая 2025 года, Ла Лига, коэффициенты и ставки на Спортсе

    May 9, 2025

    Осер Гавр: точный прогноз и ставка на матч чемпионата Франции 4 мая 2025

    May 9, 2025

    Рейтинг лучших онлайн казино 2023 с быстрыми выплатами и бездепозитными бонусами

    May 9, 2025
    Recent
    • Лучшиe бeздeпoзитныe бoнуcы кaзинo зa peгиcтpaцию c вывoдoм в 2025 гoду
    • Бетис Осасуна: прогноз на матч 11 мая 2025 года, Ла Лига, коэффициенты и ставки на Спортсе
    • Осер Гавр: точный прогноз и ставка на матч чемпионата Франции 4 мая 2025
    • Рейтинг лучших онлайн казино 2023 с быстрыми выплатами и бездепозитными бонусами
    • Брест Лилль: прогноз, ставки и коэффициенты на 10 мая 2025

    Mahashivratri 2024 Date : जानें- तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Festival March 4, 2024

    महाशिवरात्रि | Mahashivratri  महाशिवरात्रि सनातन धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस दिन भगवान शिव…

    Hanuman Jayanti 2024 में कब है? जानिए तारीख, पूजा का समय और जरूरी बातें

    Festival February 27, 2024

    हनुमान जयंती | Hanuman Jayanti हनुमान जयंती सनातन धर्म का प्रमुख उत्सव है जिसे हनुमान…

    Recent Posts
    • Лучшиe бeздeпoзитныe бoнуcы кaзинo зa peгиcтpaцию c вывoдoм в 2025 гoду
    • Бетис Осасуна: прогноз на матч 11 мая 2025 года, Ла Лига, коэффициенты и ставки на Спортсе
    • Осер Гавр: точный прогноз и ставка на матч чемпионата Франции 4 мая 2025
    • Рейтинг лучших онлайн казино 2023 с быстрыми выплатами и бездепозитными бонусами
    • Брест Лилль: прогноз, ставки и коэффициенты на 10 мая 2025
    Sale is Live
    Oversized t-shirt
    Top Product
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    Imp Links
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2022-23 Prabhubhakti Private Limited

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.