Close Menu
Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    0 Shopping Cart
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    0 Shopping Cart
    Home » योग निद्रा ( Yoga Nidra ) : रामायण और महाभारत काल से प्रचलित योग निद्रा के अद्भुत लाभ
    Astrology

    योग निद्रा ( Yoga Nidra ) : रामायण और महाभारत काल से प्रचलित योग निद्रा के अद्भुत लाभ

    Prabhu BhaktiBy Prabhu BhaktiJuly 25, 2023Updated:July 25, 2023
    Share
    Facebook WhatsApp

    योग निद्रा क्या है? ( What is Yoga Nidra? )

    योग निद्रा ( Yoga Nidra ) से तात्पर्य है आध्यात्मिक नींद जिसमें व्यक्ति को जागते हुए सोना होता है। दरअसल सोने और जागने के मध्य की स्थिति को योग निद्रा कहते हैं। योग निद्रा की अवस्था के दौरान व्यक्ति अपने शरीर और मन-मस्तिष्क को आराम पहुंचाते हुए नई ऊर्जा को अपने भीतर सरंक्षित करता है। 

    यह एक ऐसी क्रिया है जो व्यक्ति के शरीर को ध्यान और प्राणायाम के लिए तैयार करने का कार्य करती है। आइये जानते हैं योग निद्रा से जुड़ी विभिन्न जानकारियों के बारे में :     

    योग निद्रा कब करना चाहिए? ( When to Start Yoga Nidra? )

    योग निद्रा के अभ्यास से पहले पेट हल्का रखें क्योंकि इस क्रिया को करने के लिए पेट भर भोजन नहीं करना चाहिए। जिस स्थान पर योग निद्रा की क्रिया की जानी है वह स्थान बेहद आरामदायक और किसी भी अव्यवस्था वाला न हो। कई बार योग निद्रा करने के बाद हल्की से ठंड लगने लगती है इसलिए साथ में कम्बल रखें।

    योग निद्रा के मुख्य लाभ क्या हैं? ( Yoga Nidra Benefits )

    चलिए आपको बताते हैं निद्रा योग के लाभों ( Nidra Yoga Benefits ) के बारे में :

    1. योग निद्रा के माध्यम से व्यक्ति अपने मन-मस्तिष्क को शांत और स्थिर रख सकता है।  
    2. इससे व्यक्ति अन्य आसनों को करने के बाद बढ़े हुए शरीरिक तापमान के स्तर को फिर से सामान्य करता है।
    3. तनाव मुक्ति के लिए अत्यंत लाभकारी उपाय है।    
    4. तंत्रिका तंत्र सुचारु रूप से कार्य करने लगती है।  
    5. ध्यान करने की क्षमता (एकाग्रता क्षमता) में इज़ाफ़ा होता है।  
    6. व्यक्ति अध्यात्म के साथ अपना जुड़ाव महसूस करने लगता है।  
    7. इन्द्रियों को नियंत्रित करने के लिए यह बहुत लाभकारी है।  
    8. शरीर और आत्मा के प्रसन्न रहने के लिए जरुरी है।  
    9. योग निद्रा से रक्तचाप, मधुमेह, ह्रदय रोग, सर दर्द तथा दमा आदि बीमारी से छुटकारा पाया जा सकता है।  
    10. यह स्त्री रोग, मनोवैज्ञानिक रोगों के लिए बहुत लाभकारी है।  

    नींद पर जीत किसने पाई? ( Who Conquered sleep? )

    हिन्दू धार्मिक ग्रंथों में इस बात का वर्णन मिलता है कि रामायण में लक्ष्मण और महाभारत में अर्जुन ने नींद पर विजय ( Conquered Sleep ) प्राप्त कर ली थी।  लक्ष्मण ने अपने भाई श्री राम और सीता मां के लिए सेवा भाव से नींद का त्याग किया था जबकि अर्जुन ने महाभारत का युद्ध लड़ने और श्री कृष्ण की भक्ति में डूबकर नींद का त्याग किया था।  

    क्या अर्जुन ने नींद पर जीत पाई थी? ( Did Arjuna conquer sleep? )

    अर्जुन (Arjuna) ने महाभारत का युद्ध लड़ने के लिए योग निद्रा जैसी आध्यात्मिक नींद का सहारा लिया था जिससे वे महाभारत का युद्ध लड़ पाएं। उन्होंने श्री कृष्ण से मित्रता के चलते निद्रा और अज्ञान दोनों पर विजय प्राप्त कर ली थी। अर्जुन श्री कृष्ण की भक्ति में इतने लीन हो चुके थे कि वे उनके नाम को क्षण भर के लिए भी नहीं भूल पाए। वे नाम तो नहीं भूल पाए परन्तु उन्होंने योग निद्रा की अवस्था को प्राप्त कर लिया। इसे कृष्णभावनामृत या समाधि की अवस्था भी कहा जा सकता है।

    अर्जुन को गुडाकेश क्यों कहा जाता है? ( Why is Arjuna called Gudakesh? )

    महाभारत के अर्जुन को गुडाकेश भी कहा जाता है क्योंकि उन्होंने अपनी निद्रा पर विजय प्राप्त कर ली थी। गुडाकेश का अर्थ ( Gudakesh Meaning ) है निद्रा पर जीत हासिल करने वाला।

    क्या लक्ष्मण वनवास के 14 वर्षों तक सोये नहीं थे? ( Did Laxman did not sleep for 14 years? )

    लक्ष्मण अपने सेवा समर्पण के भाव के कारण 14 वर्षों तक नहीं सोये थे। पुराणों में जानकारी मिलती है कि जब लक्ष्मण प्रभु श्री राम और सीता संग 14 वर्ष के वनवास के लिए जा रहे थे उसी वक़्त उन्होंने सेवा करने के लिए अपनी निद्रा ( Nidra ) का त्याग कर दिया।

    ( जिस प्रकार योग शास्त्र में वर्णित योग निद्रा व्यक्ति के तनाव और अवसाद को दूर करने का कार्य करती है उसी प्रकार सदैव योग मुद्रा में रहने भगवान शिव का महा मृत्युंजय कवच ( Maha Mrityunjaya Kavach ) अपनी अलौकिक शक्तियों से व्यक्ति का जीवन तनाव और अवसाद मुक्त बनाता है। साथ ही मन-मस्तिष्क को शांत रखने का कार्य करता है। )   
    Share. Facebook WhatsApp
    Previous Articleभगवान श्री कृष्ण द्वारा बसाई गई द्वारका नगरी के डूबने के पीछे का रहस्य
    Next Article नए साल की पहली पुत्रदा एकादशी की कथा और इस दिन पूजा करने की विशेष विधि

    Related Posts

    Sapne me Ram Lalla ko dekhna – सपने में प्रभु श्रीराम को देखना देता है ये संकेत

    Chaitra Amavasya 2024 – साल 2024 में कब है चैत्र अमावस्या , जाने तारीख

    Mauni Amavasya 2024: पितरों को करना है प्रसन्न तो मौनी अमावस्या के दिन करें ये उपाय

    Leave A Reply Cancel Reply

    Special for You

    Лучшие казино с бездепозитными бонусами 2025 BNC RU

    general May 19, 2025

    Также верификация позволяет сократить число мошенников на платформе. Денежные призы, как правило, можно тратить во…

    бездеп бонус казино

    May 19, 2025

    Рейтинг онлайн казино на реальные деньги в 2025 топ-10 популярных и надежных сайтов с игровыми автоматами и обзорами

    May 18, 2025

    Промокод без отыгрыша бездепозитные промокоды без вейджера

    May 17, 2025
    Recent
    • Лучшие казино с бездепозитными бонусами 2025 BNC RU
    • бездеп бонус казино
    • Рейтинг онлайн казино на реальные деньги в 2025 топ-10 популярных и надежных сайтов с игровыми автоматами и обзорами
    • Промокод без отыгрыша бездепозитные промокоды без вейджера
    • Deneme Bonus Veren Casino Siteleri: Türkiye’nin En İyi Seçenekleri

    Mahashivratri 2024 Date : जानें- तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Festival March 4, 2024

    महाशिवरात्रि | Mahashivratri  महाशिवरात्रि सनातन धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस दिन भगवान शिव…

    Hanuman Jayanti 2024 में कब है? जानिए तारीख, पूजा का समय और जरूरी बातें

    Festival February 27, 2024

    हनुमान जयंती | Hanuman Jayanti हनुमान जयंती सनातन धर्म का प्रमुख उत्सव है जिसे हनुमान…

    Recent Posts
    • Лучшие казино с бездепозитными бонусами 2025 BNC RU
    • бездеп бонус казино
    • Рейтинг онлайн казино на реальные деньги в 2025 топ-10 популярных и надежных сайтов с игровыми автоматами и обзорами
    • Промокод без отыгрыша бездепозитные промокоды без вейджера
    • Deneme Bonus Veren Casino Siteleri: Türkiye’nin En İyi Seçenekleri
    Sale is Live
    Oversized t-shirt
    Top Product
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    Imp Links
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2022-23 Prabhubhakti Private Limited

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.