Close Menu
Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    0 Shopping Cart
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    0 Shopping Cart
    Home » सप्त पुरियां — Sapta Puri : मोक्ष दिलाने वाली भारत की प्राचीन सात नगरियों की कहानी
    Story

    सप्त पुरियां — Sapta Puri : मोक्ष दिलाने वाली भारत की प्राचीन सात नगरियों की कहानी

    rootBy rootJanuary 22, 2024Updated:January 22, 2024
    Sapta puri
    Sapta puri
    Share
    Facebook WhatsApp

    सप्तपुरी क्या है | Sapta Puri kya hai

    हिन्दू धर्म में मोक्ष पाने को बेहद महत्व दिया जाता है। हिन्दू पुराणों के अनुसार सात ऐसी पुरियों (Sapta Puri) का निर्माण किया गया है, जहां इंसान को मुक्ति प्राप्त होती है। मोक्ष यानी कि मुक्ति, जो इंसान को जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति देती है। इन मोक्ष दायिनी पुरियों में शरीर त्यागना मनुष्य जीवन के लिए सभी मूल्यवान वस्तुओं से ऊपर है।

    व्यक्ति जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति पाने के लिए लाख प्रयास करता है इसके बाद भी कोई यह नहीं जान पाता कि उसे मोक्ष (Moksha) की प्राप्ति हुई या नहीं। हिन्दू धर्म में व्यक्ति को मोक्ष की प्राप्ति के लिए कई सारे नियम बताये गए हैं जिनका पालन किये जाने के बाद ही मोक्ष के द्वार खुलते हैं।

    इन नियमों में कुछ स्थान शामिल है जहाँ ईश्वर के दर्शन कर व्यक्ति अपने द्वारा किये गए बुरे कर्मों से मुक्ति पा सकता है। इन स्थानों में सात विशेष स्थान शामिल हैं जिन्हें सप्त पुरी (Sapta  Puri) के नाम से जाना जाता है। सप्त पुरी में शामिल भारत के सात प्राचीन शहर भाषाई और सांस्कृतिक विविधता से बहुत ख़ास महत्व रखते हैं। साथ ही ये शहर भारत की एकता का भी प्रतीक हैं आइये बात करते हैं सप्त पूरी शहरों की ख़ास बातों के बारे में :

    Also read : 5 Mysterious Temples in India- भारत के 5 रहस्यमयी मंदिर जिनके बारे में जानकर हैरान रह जाएंगे आप

    1. अयोध्या (Ayodhya)

      सप्त पुरी (Sapta  Puri) में शामिल अयोध्या (Ayodhya) नगरी को ‘साकेत’, ‘कोसल जनपद’ के नाम से भी जाना जाता है। जो उत्तर प्रदेश सरयु नदी के किनारे बसा है। अयोध्या भगवान् राम की जन्मस्थली है। अयोध्या का संधि विच्छेद करने पर हमें ज्ञात होता है कि अय-युद्ध यानी ऐसी नगरी जिसे युद्ध के द्वारा हासिल न किया जा सके। इसके पीछे ऐसी मान्यता जुड़ी हुई है कि इस नगरी को मनु ने बसाया था।

    एक संस्कृत श्लोक में इस नगरी का वर्णन कुछ इस प्रकार किया गया है :

    अयोध्या मथुरा माया काशी काञ्ची अवन्तिका ।
    पुरी द्वारावती चैव सप्तैता मोक्षदायिका:॥

    Sapta puri ayodhya
    Sapta puri ayodhya

    2. मथुरा (Mathura)

    यह नगरी उत्तर प्रदेश के मथुरा (Mathura) जिले में अवस्थित है जो भगवान् कृष्ण (Lord Krishna) की जन्मभूमि तो मानी जाती है पर यह उनके जन्म से भी पूर्व 7500 सालों से अस्तित्व में थी। पुराणों में उल्लेखित एक कथा के अनुसार इसे शूरसेन देश की राजधानी माना गया है इसलिए मथुरा को शूरसेन के नाम से भी जाना जाता था।

    वाल्मीकि रामायण (Valmiki Ramayana) में मथुरा को मधुपुरी और मधुरा कहा गया है। वाल्मीकि द्वारा रचित रामायण में मथुरा को लवणासुर की राजधानी बताया गया है। इस नगरी की सबसे ख़ास बात यह है कि मथुरा के चारों ओर भगवान् शिव के मंदिर हैं। उत्तर में गोकर्णेश्वर, दक्षिण में रंगेश्वर, पूर्व में पीपलेश्वर और पश्चिम में भूतेश्वर मंदिर।   

    Sapta puri mathura
    Sapta puri mathura

    3. काशी (Kashi)

    काशी (Kashi) या वाराणसी (Varanasi) गंगा के वाम तट पर बसी एक पवित्र नगरी है। इस नगरी का उल्लेख सबसे प्राचीन वेद ग्रन्थ ऋग्वेद (Rigveda) में मिलता है। जिसमें कुछ इस प्रकार काशी का वर्णन किया गया है : ‘काशिरित्ते.. आप इवकाशिनासंगृभीता:’।

    ऐसी मान्यता है कि यह पहले  भगवान् विष्णु (Lord Vishnu) की पुरी के नाम से जानी जाती थी परन्तु जब भगवान् शिव (Lord Shiva) ने ब्रह्मा जी का सिर काट दिया था और वह उनके करतल से चिपक गया था तब इसी स्थान पर उन्हें ब्रह्मा हत्या से मुक्ति मिली थी और वह सिर करतल से अलग हो गया था।  इसके बाद यह नगरी भगवान् शिव को इतनी ज्यादा अच्छी लगी कि उन्होंने इसे अपने रहने के लिए भगवान् विष्णु से मांग लिया था। काशी में 12 ज्योतिर्लिंगों में शामिल काशी विश्वनाथ मंदिर (kashi vishwanath Mandir) स्थित है।    

    Sapta puri kashi
    Sapta puri kashi

    4. हरिद्वार (Haridwar)

    हरिद्वार (Haridwar) को सप्तपुरियों में सबसे ख़ास इसलिए माना जाता है क्योंकि इसी मार्ग से बद्रीनाथ (Badrinath) और केदारनाथ (Kedarnath) का रास्ता आगे जाता है। यह स्थान एक ब्रह्म स्थान है जहां से भगवान् शिव और भगवान् विष्णु के धाम पहुँचकर व्यक्ति अपने पापों का प्रायश्चित करता है।

    पौराणिक कथा कहती है कि जब समुद्र मंथन (Samudra Manthan) के 14 रत्नों में से आखिरी रत्न धन्वंतरि अमृत (Amrit) का घट लेकर प्रकट हुए थे तब अमृत की कुछ बूँदें पृथ्वी पर चार स्थानों पर गिरी थी जिसमें से एक हरिद्वार है। बता दें हरिद्वार जिसे गंगाद्वार के नाम से भी संबोधित किया जाता है तीर्थ के रूप में तो बहुत प्राचीन है पर नगर के तौर पर यह अत्यधिक प्राचीन नहीं है।  

    Sapta puri Haridwar
    Sapta puri Haridwar

    5. अवंतिका (Avantika)

    आज के समय के उज्जैन (Ujjain) को प्राचीन समय में अवंतिका के नाम से जाना जाता था। यह नगरी क्षिप्रा नदी के निकट बसी हुई है। यहाँ पर 12 ज्योतिर्लिंगों (Jyotirlingas) में शामिल महाकालेश्वर मंदिर (Mahakaleshwar Temple) स्थित है। इसी नगरी में भगवान् श्री कृष्ण ने अपनी शिक्षा-दीक्षा पूर्ण की थी वहीँ महाकाल इस नगरी के राजा माने जाते हैं। कहा जाता है कि उनके अलावा कोई भी राजा या शासक इस शहर में नहीं टिक सकता।  

    Sapta Puri Ujjain
    Sapta Puri Ujjain

    (उज्जैन के सर्वप्रसिद्ध और एकमात्र राजा कहे जाने वाले महाकाल का आशीर्वाद पाने के लिए जातक को Mahakal Kavach धारण करना चाहिए। बाबा महाकाल व्यक्ति के पापों को सर्वनाश कर व्यक्ति की बुरी शक्तियों से रक्षा करते हैं।)

    6. द्वारका (Dwarka)

    भारत के गुजरात राज्य में गोमती नदी के समीप भगवान् श्री कृष्ण की कर्मभूमि कही जाने वाली द्वारिका (Dwarka) नगरी स्थित है। यह नगरी चार धामों में भी अपना स्थान रखती है। साथ ही भारत के सबसे प्राचीन शहरों की सूची में भी इसका नाम है।  यहीं से श्री कृष्ण ने सत्ता की बागडोर संभाली और पांडवों का भी साथ दिया था।     

    Sapta puri Dwarka
    Sapta puri Dwarka

    7. कांचीपुरम (Kanchipuram)

    कांचीपुरम (Kanchipuram)नाम से जानी जाने वाली नगरी हिन्दू धार्मिक शिक्षा के लिए ख़ास तौर पर जानी जाती है। कांची पलार नदी के निकट अवस्थित है। कांचीपुरम में कांची का अर्थ ब्रह्मा, आंची का अर्थ पूजा या उपासना और पुरम का अर्थ शहर या नगरी होता है। पुराणों में इस जगह का वर्णन इस प्रकार किया गया है : “पुष्पेशु जाति, पुरुषेशु विष्णु, नारीशु रम्भा, नगरेशु कांची।”

    Sapta puri Kanchipuram
    Sapta puri Kanchipuram

    सप्तपुरी कौन-कौन सी है | सप्तपुरी नाम  – 7 पूरी के नाम | Saptpuri Name – 7 puri ke naam ( sapta puri name )

    सप्त पुरियां ( Sapta puri) 
    • अयोध्या,
    • मथुरा,
    • माया (हरिद्वार),
    • काशी, (वाराणसी)
    • कांची,(कांचीपुरम, तमिलनाडु)
    • अवंतिका (उज्जयिनी) और
    • द्वारिकाधाम(गुजरात)

    भारत में कितनी पुरी है? | Bharat me kitne puri hai

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सप्तपुरी का मतलब भारत के सात पवित्र शहरों से है। जिनमें अयोध्या, मथुरा, द्वारका, वाराणसी, हरिद्वार, उज्जैन, और कांचीपुरम शामिल हैं। अयोध्या: अयोध्या भारत का सबसे प्राचीन शहरों में से एक है।
    7 puri
    7 puri

    सतपुरी कौन कौन सी हैं? – सात पूरी के नाम| Sapta Puri kon konse hai -prachin sapt puriyo ke naam ( sapta puri ke naam )

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार सतपुरी ( Sapta puri ) में भारत के सात पवित्र शहर हैं अयोध्या, मथुरा, द्वारिका, वाराणसी, हरिद्वार, उज्जैन और कांचीपुरम।

    संस्कृत में सप्त पुरी श्लोक – सप्तपुरियों के नाम | Sapta Puri shloka in sanskrit – 7 puriyo ke naam ( Sath Puri कौन कौन si hai? )

    एक श्लोक है – अयोध्या मथुरा माया काशी कांची अवन्तिका। पुरी द्वारावती ह्येता: सप्तैता: मोक्षदायिका:।। संस्कृत में लिखे इस श्लोक का अर्थ है – अयोध्या, मथुरा, हरिद्वार, काशी, कांची, उज्जैन और द्वारका, ये सात पुरियां  कल्याण करने वाली एवं मोक्ष देने वाली है।
    saptapuri varanasi
    saptapuri varanasi

    सप्तपुरी की महिमा | Sapta Puri ki mahima

    धार्मिक मान्यताओं के अनुसार ‘सप्तपुरी’ में भारत के सात पवित्र शहर आते है जिनमें अयोध्या, मथुरा, द्वारका, वाराणसी, हरिद्वार, उज्जैन, और कांचीपुरम शामिल हैं। देश में सात ऐसे पवित्र शहर हैं, जिन्हें मोक्ष प्राप्ति का तीर्थस्थल कहा जाता है। इन सात शहरों  को ‘सप्तपुरी’ के नाम से भी जाना जाता है।

    अयोध्या-मथुरामायाकाशीकांचीत्वन्तिका, पुरी द्वारावतीचैव सप्तैते मोक्षदायिकाः। 

    अयोध्या-मथुरामायाकाशीकांचीत्वन्तिका, पुरी द्वारावतीचैव सप्तैते मोक्षदायिकाः। हिन्दू धर्म में मोक्ष पाने को बेहद महत्व दिया जाता है। हिन्दू पुराणों के अनुसार सात ऐसी पुरियों का निर्माण किया गया है, जहां इंसान को मुक्ति प्राप्त होती है। मोक्ष यानी कि मुक्ति, जो इंसान को जीवन-मरण के चक्र से मुक्ति देती है।
     

     

     
    Share. Facebook WhatsApp
    Previous Articleसमुद्र मंथन (Samudra Manthan) : देवताओं और दैत्यों के बीच अमृत के संघर्ष की कहानी
    Next Article इस वजह से शुक्रवार का दिन होता है देवी लक्ष्मी को समर्पित, भूल कर भी न करें ये काम

    Related Posts

    Narsimha Avtar Story: यहां लिया था भगवान नृसिंह ने अवतार, ऐसी हैं मान्यताएं

    Brahmarakshas :ब्रह्मराक्षस वेद पुराणों का ज्ञान रखते है ये पिशाच।

    Kalyug के अंत मे kali की मदद करने कौन आएगा?

    Leave A Reply Cancel Reply

    Special for You

    Spaceman na Pin-Up: Avaliação das Funcionalidades e Segurança

    Uncategorized June 7, 2025

    Spaceman na Pin-Up: Avaliação das Funcionalidades e Segurança O jogo Spaceman, desenvolvido pela Pragmatic Play,…

    Review del juego online Penalty Shoot Out de Evoplay en México

    June 7, 2025

    Review do Jogo do Tigrinho da PG Soft: Um Slot Imperdível para Jogadores Brasileiros

    June 4, 2025

    Jogando Fortune Tiger Sem Cadastro Obrigatório: Guia Completo

    June 4, 2025
    Recent
    • Spaceman na Pin-Up: Avaliação das Funcionalidades e Segurança
    • Review del juego online Penalty Shoot Out de Evoplay en México
    • Review do Jogo do Tigrinho da PG Soft: Um Slot Imperdível para Jogadores Brasileiros
    • Jogando Fortune Tiger Sem Cadastro Obrigatório: Guia Completo
    • Football X by SmartSoft: An In-Depth Casino-Game Review for Indian Players

    Mahashivratri 2024 Date : जानें- तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Festival March 4, 2024

    महाशिवरात्रि | Mahashivratri  महाशिवरात्रि सनातन धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस दिन भगवान शिव…

    Hanuman Jayanti 2024 में कब है? जानिए तारीख, पूजा का समय और जरूरी बातें

    Festival February 27, 2024

    हनुमान जयंती | Hanuman Jayanti हनुमान जयंती सनातन धर्म का प्रमुख उत्सव है जिसे हनुमान…

    Recent Posts
    • Spaceman na Pin-Up: Avaliação das Funcionalidades e Segurança
    • Review del juego online Penalty Shoot Out de Evoplay en México
    • Review do Jogo do Tigrinho da PG Soft: Um Slot Imperdível para Jogadores Brasileiros
    • Jogando Fortune Tiger Sem Cadastro Obrigatório: Guia Completo
    • Football X by SmartSoft: An In-Depth Casino-Game Review for Indian Players
    Sale is Live
    Oversized t-shirt
    Top Product
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    Imp Links
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2022-23 Prabhubhakti Private Limited

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.