Close Menu
Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    0 Shopping Cart
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    0 Shopping Cart
    Home » जानिये शनि प्रदोष व्रत कथा और इस दिन पूजा करने की विशेष विधि
    Astrology

    जानिये शनि प्रदोष व्रत कथा और इस दिन पूजा करने की विशेष विधि

    Prabhu BhaktiBy Prabhu BhaktiJanuary 8, 2022
    Share
    Facebook WhatsApp

    शनि प्रदोष क्या है? ( Shani Pradosh Kya hai? )

    हिन्दू पंचांग के अनुसार शुक्ल और कृष्ण पक्ष में त्रयोदशी ( Trayodashi ) तिथि को जो व्रत शनिवार के दिन पड़ता है उसे शनि प्रदोष ( Shani Pradosh ) कहा जाता है। त्रयोदशी का दिन भगवान शिव ( Bhagwan Shiv ) को समर्पित है और शनिवार को शनिदेव  ( Shani Dev ) की पूजा किये जाने का विधान है। बता दें कि भगवान शिव को शनिदेव का आराध्य देव माना जाता है। इस प्रकार शनि प्रदोष के दिन भगवान शिव और शनिदेव की पूजा करने से व्यक्ति को शुभ फल की प्राप्ति है और शनि दोष का प्रभाव भी शीघ्र ही कम हो जाता है।  

    यदि आप शनि के दुष्प्रभावों जैसे शनि की ढैय्या और साढ़े साती का सामना कर रहे हैं तो इस दिन शनि यन्त्र लॉकेट को धारण करें।  शनि यन्त्र लॉकेट ( Shani Yantra Locket ) में समाहित शक्तियां आपकी कुंडली में अशुभ फल दे रहे शनि के प्रकोप को कम करेंगे और धीरे-धीरे आपकी कुंडली में यह शुभ फल देने लगेंगी।  

    शनि प्रदोष की पूजा कैसे करें? ( Shani Pradosh ki Puja kaise kare? )

    1. शनि प्रदोष व्रत ( Shani Pradosh Vrat ) के दिन प्रातःकाल स्नान कर स्वच्छ वस्त्र धारण करें।  
    2. इसके बाद भगवान शिव और देवी पार्वती को पहले जल और पंचामृत से स्नान कराएं।  
    3. फिर बेलपत्र, धतूरा, लौंग, इलाइची, अक्षत, पान और पुष्प आदि अर्पित करें।  
    4. तत्पश्चात घी का दीपक और धूप जलाएं।  
    5. साथ ही शनिदेव को सरसों का तेल, काला तिल और काली उड़द शनिदेव को अर्पित करें।  
    6. फिर आसन पर बैठकर ‘ॐ नमः शिवाय’ मंत्र का 108 बार जाप करें।  
    7. शनिदेव का ध्यान करते हुए शनि स्तोत्र का पाठ करने से शुभ फल की प्राप्ति होती है।

    शनि प्रदोष व्रत कथा ( Shani Pradosh Vrat Katha )

    प्राचीन समय में एक नगर में रहने वाला सेठ बड़ा ही धनवान था। उसके पास धन-दौलत और ऐश्वर्य की कोई कमी नहीं थी। इतना अधिक धनवान होने के बाद भी वह दयालु प्रवृति का था क्योंकि उस सेठ के यहाँ से कभी कोई खाली हाथ नहीं लौटा था। वह खूब दान-पुण्य करता था, परन्तु उस सेठ के कोई संतान नहीं थी। इस बात से सेठ और उसकी पत्नी दोनों बहुत दुःखी रहा करते थे।  

    जब दोनों पति-पत्नी अत्यंत दुःखी हो गए तो उन्होंने तीर्थ यात्रा पर जाने का मन बनाया। इस प्रकार वे दोनों अपना सारा काम-काज सेवकों को सौंपकर तीर्थ पर निकल पड़े।  नगर से कुछ दूर निकलते ही दोनों को विशाल वृक्ष के नीचे एक तेजस्वी साधु समाधि लगाए दिखे।  साधु को देख दोनों के मन में विचार आया कि क्यों न अपने तीर्थ की शुरुआत साधु का आशीर्वाद लेकर की जाए।

    आशीर्वाद लेने के दोनों साधु के सामने हाथ जोड़कर समाधि टूटने की प्रतीक्षा करने लगे।  सुबह से शाम और शाम से रात हो गई पर साधु की समाधि न टूटी।  इसके बावजूद दोनों पति-पत्नी प्रतीक्षा में वहीँ बैठे रहे।  आखिरकार अगले दिन प्रातःकाल साधु समाधि से उठे तो उन्होंने दोनों को हाथ जोड़कर वहां बैठे देखा। इसके बाद साधु बोले कि ‘मैं तुम्हारे अन्तर्मन की कथा भांप गया हूं वत्स! मैं तुम्हारे धैर्य और भक्तिभाव से अत्यन्त प्रसन्न हूं।’ इसके बाद साधु ने उन्हें संतान प्राप्ति के लिए शनि प्रदोष व्रत के बारे में बताया और पूजा विधि बताई।  

    सेठ और उसकी पत्नी जब अपनी तीर्थ यात्रा पूर्ण करने के बाद अपने घर को लौटे तो उन्होंने साधु के कहे शनि प्रदोष व्रत का पालन किया।  इसी का फल था कि सेठ के घर एक सुन्दर बालक ने जन्मा। इस तरह जो भी जातक इस दिन नियमपूर्वक पूजा विधि का पालन कर Shani Pradosh Katha का पाठ करते हैं उनकी हर मनोकामना पूर्ण होती है।  

    शनि प्रदोष व्रत कब है 2022? ( Shani Pradosh Vrat 2022 )

    आइये जानते है शनि प्रदोष व्रत 2022 की तिथि के बारे में :

    जनवरी 15, 2022
    शनिवार- पौष, शुक्ल त्रयोदशी
    प्रारम्भ-
    त्रयोदशी तिथि 14 जनवरी को रात्रि में 10 बजकर19 मिनट पर
    समाप्त- 16 जनवरी को दोपहर में 12 बजकर 57 मिनट पर

    अक्टूबर 22, 2022
    शनिवार- कार्तिक, कृष्ण त्रयोदशी
    प्रारम्भ-
    कार्तिक, कृष्ण त्रयोदशी तिथि 22 अक्टूबर को शाम में 6 बजकर 02 मिनट पर
    समाप्त- 23 अक्टूबर को शाम में 6 बजकर 3 मिनट पर

    नवम्बर 5, 2022
    शनिवार- कार्तिक, शुक्ल त्रयोदशी
    प्रारम्भ-
    कार्तिक, कृष्ण त्रयोदशी तिथि नवम्बर को शाम में 5 बजकर 06 मिनट पर
    समाप्त- 6 नवंबर को शाम में 4 बजकर 28 मिनट पर
    Share. Facebook WhatsApp
    Previous ArticlePashupatinath mandir : भगवान शिव के पशुपतिनाथ रूप की कहानी और प्राचीन इतिहास
    Next Article Sphatik mala – स्फटिक माला की पहचान के तरीके और माला धारण करने के चमत्कारिक लाभ

    Related Posts

    Sapne me Ram Lalla ko dekhna – सपने में प्रभु श्रीराम को देखना देता है ये संकेत

    Chaitra Amavasya 2024 – साल 2024 में कब है चैत्र अमावस्या , जाने तारीख

    Mauni Amavasya 2024: पितरों को करना है प्रसन्न तो मौनी अमावस्या के दिन करें ये उपाय

    Leave A Reply Cancel Reply

    Special for You

    vodka casino

    Uncategorized May 12, 2025

    Еще в браузере есть возможность сохранить такие данные, что упрощает следующие посещения, но будет безопасным…

    Лучшиe бeздeпoзитныe бoнуcы кaзинo зa peгиcтpaцию c вывoдoм в 2025 гoду

    May 9, 2025

    Бетис Осасуна: прогноз на матч 11 мая 2025 года, Ла Лига, коэффициенты и ставки на Спортсе

    May 9, 2025

    Осер Гавр: точный прогноз и ставка на матч чемпионата Франции 4 мая 2025

    May 9, 2025
    Recent
    • vodka casino
    • Лучшиe бeздeпoзитныe бoнуcы кaзинo зa peгиcтpaцию c вывoдoм в 2025 гoду
    • Бетис Осасуна: прогноз на матч 11 мая 2025 года, Ла Лига, коэффициенты и ставки на Спортсе
    • Осер Гавр: точный прогноз и ставка на матч чемпионата Франции 4 мая 2025
    • Рейтинг лучших онлайн казино 2023 с быстрыми выплатами и бездепозитными бонусами

    Mahashivratri 2024 Date : जानें- तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Festival March 4, 2024

    महाशिवरात्रि | Mahashivratri  महाशिवरात्रि सनातन धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस दिन भगवान शिव…

    Hanuman Jayanti 2024 में कब है? जानिए तारीख, पूजा का समय और जरूरी बातें

    Festival February 27, 2024

    हनुमान जयंती | Hanuman Jayanti हनुमान जयंती सनातन धर्म का प्रमुख उत्सव है जिसे हनुमान…

    Recent Posts
    • vodka casino
    • Лучшиe бeздeпoзитныe бoнуcы кaзинo зa peгиcтpaцию c вывoдoм в 2025 гoду
    • Бетис Осасуна: прогноз на матч 11 мая 2025 года, Ла Лига, коэффициенты и ставки на Спортсе
    • Осер Гавр: точный прогноз и ставка на матч чемпионата Франции 4 мая 2025
    • Рейтинг лучших онлайн казино 2023 с быстрыми выплатами и бездепозитными бонусами
    Sale is Live
    Oversized t-shirt
    Top Product
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    Imp Links
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2022-23 Prabhubhakti Private Limited

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.