
एक विशाल पत्थर जिसे देखते ही सभी भय से लगे कांपने? क्या ये पत्थर कभी भी गिर सकता है नीचे? दोस्तों आज हम आपको एक ऐसे पत्थर के बारे में बताने जा रहे हैं जिसे सभी देखते हैं आस्था भरी नज़रों से, जी हाँ यह कोई आम पत्थर नहीं बल्कि इसके पीछे एक अद्भुत रहस्य छिपा हुआ है जिसका पता आज तक कोई भी नहीं लगा पाया। यहां तक कि वैज्ञानिक भी इस रहस्य को नहीं सुलझा पाए। आखिर कैसा है ये पत्थर ? आखिर क्यों नहीं हिला पाया आज तक कोई भी इस पत्थर को? आखिर कौन लेकर आया इस विशाल पत्थर को यहां? क्या ये प्राकृतिक तौर पर इस स्थान पर मौजूद है या फिर कोई इसे यहां तक लेकर आया था ? ये जानने के लिए इस लेख को अंत तक जरूर पढ़ियेगा।
दोस्तों ये बात है सन 1908 की, जब मद्रास के गवर्नर आर्थर को पता चला कि Mahabalipuram Chennai में एक ऐसा स्थान मौजूद है जंहा पर एक विशालकाय गोल चट्टान मिली है जो कि एक ढलान पर टिकी हुई थी। आर्थर जब इस स्थान पर पहुंचे तो वे काफी हैरान हो गए कि एक विशाल पत्थर यानी एक ऐसी चट्टान जिसका आकार बिलकुल गोल है। आखिर वह 45 डिग्री के कोण पर एक ढलान पर कैसे टिकी हुई है। उन्होंने सोचा कि अगर ये चट्टान यहां से अचानक गिरती है तो कई लोगों को जान तथा माल का काफी नुकसान होगा। इसलिए उन्होंने इस पत्थर को हटाने के लिए सात हाथियों की मदद ली। लेकिन हैरान कर देने वाली बात ये थी कि सात हाथी मिलकर भी इस चट्टान को नीचे गिरा नहीं पाए। काफी पुरजोर प्रयास के बाद गवर्नर ने हार मान ली और इसे ऐसे ही छोड़ दिया गया। इस पत्थर को देखने पर ऐसा लगता है मानों यह किसी भी समय लुढ़ककर नीचे गिर सकता है।
दोस्तों इस पत्थर को लेकर एक खास बात ये है कि यह पत्थर कृष्णा butterball के नाम से काफी प्रसिद्ध है। माना जाता है कि श्री कृष्णा अक्सर माखन चोरी करते थे और एक बार माखन का यह टुकड़ा स्वर्ग से सीधा धरती पर आकर गिरा और फिर यह सूख गया। इसलिए इसे krishna’s butterball तथा स्वर्ग का पत्थर भी कहा जाता है जो कि Sree Krishna द्वारा माखन खाते समय सीधा स्वर्ग से धरती पर गिरा था।
20 फीट ऊँचे और 5 मीटर चौड़े इस पत्थर को लेकर कई लोगों ने दावा किया है कि यह Shri Krishna का ही एक चमत्कार है इसलिए यह एक ढलान पर बिना लुढ़के टिका हुआ है। कई लोगों का ये भी मानना है कि यह पत्थर प्राकृतिक रूप से इस स्थान पर मौजूद है लेकिन जियोलॉजिस्ट के अनुसार कोई भी प्राकृतिक पदार्थ असामान्य आकार के पत्थर का निर्माण नहीं कर सकते।
कई लोगों ने भी इस पत्थर को हिलाने का काफी प्रयास किया लेकिन ये पत्थर टस से मस नहीं हुआ। यंहा तक कि कई बड़ी बड़ी आपदाएं भी इस पत्थर को आज तक नहीं हिला पायी। ये पत्थर ( Ball butter Krishna ) कई सालों से अपने स्थान से जरा सा भी नहीं हिला है। न तो इस पत्थर को नीचे लुढ़काया जा सकता है और ही ऊपर की और धकेला जा सकता है।
फिर सवाल ये उठता है कि आखिर ये पत्थर इस स्थान पर कहां से आया? क्या सच में ये Shree Krishna के माखन का एक प्रतीक है या फिर इस पत्थर ( Butterball Mahabalipuram ) को कोई एलियन इस स्थान पर लेकर आया। दोस्तों इस बारे में आपका क्या कहना है अपने विचार हमें हमें कमेंट बॉक्स में जरूर साझा कीजियेगा। दोस्तों अगर आपके आस-पास या आपके साथ कोई ऐसी घटना घटित हुई है जो किसी चमत्कार से कम नहीं है तो आप हमारे साथ जरूर साझा कीजियेगा।