Close Menu
Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    0 Shopping Cart
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    0 Shopping Cart
    Home » सनातन धर्म में हवन का महत्व और उसके अद्भुत लाभ
    Astrology

    सनातन धर्म में हवन का महत्व और उसके अद्भुत लाभ

    Prabhu BhaktiBy Prabhu BhaktiJuly 25, 2023Updated:July 25, 2023
    Share
    Facebook WhatsApp

    हवन का महत्व क्या है? ( Havan ka mahatva kya hai? )

    सनातन धर्म में हवन ( Havan ) का विशेष महत्व बताया गया है क्योंकि यह वातावरण के शुद्धिकरण के लिए एक महत्वपूर्ण कर्मकांड है। प्राचीन समय में हवन के माध्यम से ईश्वर को प्रसन्न किया जाता था जिसे यज्ञ की संज्ञा दी गई।   
    वेदों में इसे अग्निहोत्र ( Agnihotra ) माना गया है और कहा गया है कि किसी भी शुभ काम से पूर्व हवन किया जाना चाहिए।

    हमारे शास्त्रों में जिन 16 संस्कारों का उल्लेख किया गया है उनमें से एक भी संस्कार बिना हवन क्रिया के पूर्ण नहीं माना जाता है। वेदों में इस बात को कुछ इस प्रकार वर्णित किया गया है कि जिस प्रकार मनुष्य को जीने के लिए जल की आवश्यकता है उसी प्रकार अग्निहोत्र की भी आवश्यकता है।

    तभी तो पुराने समय में दो समय का अग्निहोत्र उनकी रोजमर्रा की क्रिया का एक अभिन्न अंग था। अग्निहोत्र के बारे में यह वर्णन मिलता है कि यदि किसी भी पदार्थ को अग्नि में डाला जाए तो उसका दायरा बढ़ने के साथ उसमें मौजूद गुणों में इज़ाफ़ा होता है।

    हवन और यज्ञ में अंतर ( Havan aur Yagya me antar )

    हवन और यज्ञ में केवल इतना अंतर है कि हवन को छोटे स्तर पर किया जाता है, यह किसी भी पूजा या जप के बाद अग्नि में दी जाने वाली आहुति है। जबकि यज्ञ को एक बड़े स्तर पर किसी देवता को प्रसन्न करने के उद्देश्य से किया जाता है।

    हवन में क्या-क्या सामान चाहिए? ( Havan me kya-kya saman chahiye? )

    हवन के लिए सामग्री ( Havan ke liye samagri ) :

    हवन कुंड, गंगाजल, रुई, कपूर, तेल, धूप, कुशा, दूर्वा, सुपारी, तिल, जौ, चावल, चीनी, श्रीफल, पंचामृत, आम की लकड़ी, सिन्दूर, मौली, हल्दी, कुमकुम, इलाइची, केसर, फल, नैवैद्य, लौंग, फल, चन्दन, तुलसी, जायफल, केसर, फूलों की माला, नवग्रह समिधा आदि की आवश्यकता होती है बाकी का सामान इस बात पर भी निर्भर करता है कि किस देवता या देवी के लिए हवन किया जा रहा है।

    हवन के लाभ ( Havan ke labh ) 

    1. घर में मौजूद सभी कीटाणु और जीवाणु नष्ट हो जाते हैं और घर का शुद्धिकरण होता है।  
    2. हवन करने से शरीर के सभी रोग नष्ट हो जाते हैं।  
    3. वातावरण में ऑक्सीजन की मात्रा बढ़ती है।
    4. आत्मा की शुद्धि करने में हवन काफी लाभकारी है।  
    5. मन-मस्तिष्क में सकरात्मक शक्ति का संचार होता है।  
    6. वायु प्रदुषण से छुटाकरा पाने में भी हवन लाभदायक है।    
    7. बुरी बला को टालने में और मनोवांछित फल की प्राप्ति के लिए शुभ है। 

    हवन के प्रकार  ( Havan ke prakar )

    हिन्दू परंपरा में हवन या यज्ञ पांच प्रकार के बताएं गए हैं :

    1. ब्रह्म यज्ञ
    2. देव यज्ञ
    3. पितृ यज्ञ
    4. विश्व यज्ञ
    5. अथिति यज्ञ

    हवन कब करना चाहिए? ( Havan kab karna chahiye? )

    हवन करने के लिए उस दिन की तिथि और वार की संख्या को जोड़ें और उसमें 1 को जमा करें।  इसके बाद निकले कुल जोड़ को 4 से भाग दें।  यदि शेष 3 या 0 निकले तो उस दिन अग्निवास पृथ्वी पर माना जाएगा। इस दिन हवन करने से शुभ फल की प्राप्ति होगी और यह हवन भी बहुत कल्याणकारी माना जाएगा।

    शेष 2 बचने पर उस दिन का अग्निवास पाताल में माना जाता है और इस दिन हवन किये जाने से जातक को धन का भारी नुक्सान उठाना पड़ता है। शेष अगर 1 बचे तो उस दिन का अग्निवास आकाश में होगा और इस दिन हवन किये जाने से अल्प आयु होती है। ध्यान रहे कि वार का पता लगाने के लिए रविवार से दिन की और शुक्ल प्रतिपदा से तिथि की गणना करी जानी चाहिए।    
     
    ( जिस प्रकार शुभ कार्य को करने से पहले हवन करना अनिवार्य बताया गया है उसी प्रकार हवन क्रिया में शंख की पावन ध्वनि का होना भी अनिवार्य है। यदि आप Original Blowing Shankh खरीदने के इच्छुक हैं तो इसे prabhubhakti.in से Online Order कर सकते है हमारे पास शंख उचित मूल्य पर उपलब्ध हैं। )
    Share. Facebook WhatsApp
    Previous ArticleMakar Sankranti 2022 : आइये जानें मकर संक्रांति क्यों मनाते हैं और कैसे करें इस दिन पूजा?
    Next Article Nellaiappar Mandir : तमिलनाडु के सबसे बड़े मंदिरों में शामिल इस मंदिर का रहस्य

    Related Posts

    Sapne me Ram Lalla ko dekhna – सपने में प्रभु श्रीराम को देखना देता है ये संकेत

    Chaitra Amavasya 2024 – साल 2024 में कब है चैत्र अमावस्या , जाने तारीख

    Mauni Amavasya 2024: पितरों को करना है प्रसन्न तो मौनी अमावस्या के दिन करें ये उपाय

    Leave A Reply Cancel Reply

    Special for You

    Лучшиe бeздeпoзитныe бoнуcы кaзинo зa peгиcтpaцию c вывoдoм в 2025 гoду

    Other May 9, 2025

    Но перед активацией и использованием важно внимательно изучить условия. Не каждый игровой клуб готов предложить…

    Бетис Осасуна: прогноз на матч 11 мая 2025 года, Ла Лига, коэффициенты и ставки на Спортсе

    May 9, 2025

    Осер Гавр: точный прогноз и ставка на матч чемпионата Франции 4 мая 2025

    May 9, 2025

    Рейтинг лучших онлайн казино 2023 с быстрыми выплатами и бездепозитными бонусами

    May 9, 2025
    Recent
    • Лучшиe бeздeпoзитныe бoнуcы кaзинo зa peгиcтpaцию c вывoдoм в 2025 гoду
    • Бетис Осасуна: прогноз на матч 11 мая 2025 года, Ла Лига, коэффициенты и ставки на Спортсе
    • Осер Гавр: точный прогноз и ставка на матч чемпионата Франции 4 мая 2025
    • Рейтинг лучших онлайн казино 2023 с быстрыми выплатами и бездепозитными бонусами
    • Брест Лилль: прогноз, ставки и коэффициенты на 10 мая 2025
    Recently Viewed Products
    • Shirdi Sai T Shirt For Men Online Shirdi Sai T Shirt For Men Online ₹999.00 Original price was: ₹999.00.₹499.00Current price is: ₹499.00.

    Mahashivratri 2024 Date : जानें- तिथि, शुभ मुहूर्त और पूजा विधि

    Festival March 4, 2024

    महाशिवरात्रि | Mahashivratri  महाशिवरात्रि सनातन धर्म में विशेष महत्व रखती है। इस दिन भगवान शिव…

    Hanuman Jayanti 2024 में कब है? जानिए तारीख, पूजा का समय और जरूरी बातें

    Festival February 27, 2024

    हनुमान जयंती | Hanuman Jayanti हनुमान जयंती सनातन धर्म का प्रमुख उत्सव है जिसे हनुमान…

    Recent Posts
    • Лучшиe бeздeпoзитныe бoнуcы кaзинo зa peгиcтpaцию c вывoдoм в 2025 гoду
    • Бетис Осасуна: прогноз на матч 11 мая 2025 года, Ла Лига, коэффициенты и ставки на Спортсе
    • Осер Гавр: точный прогноз и ставка на матч чемпионата Франции 4 мая 2025
    • Рейтинг лучших онлайн казино 2023 с быстрыми выплатами и бездепозитными бонусами
    • Брест Лилль: прогноз, ставки и коэффициенты на 10 мая 2025
    Sale is Live
    Oversized t-shirt
    Top Product
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    Imp Links
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2022-23 Prabhubhakti Private Limited

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.