Close Menu
Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    0 Shopping Cart
    Buy Spiritual ProductsBuy Spiritual Products
    0 Shopping Cart
    Home » अम्बे माता की इस अद्धभूत मूर्ति को देखकर हर कोई रह जाता हैरान, चमत्कारी मूर्ति में से आती है आवाज़
    Uncategorized

    अम्बे माता की इस अद्धभूत मूर्ति को देखकर हर कोई रह जाता हैरान, चमत्कारी मूर्ति में से आती है आवाज़

    Prabhu BhaktiBy Prabhu BhaktiAugust 24, 2021
    Share
    Facebook WhatsApp

    गुजरात के एक गांव में ऐसी घटना घटित हुई है जिसके बारे में सुनकर आप हैरान रह जाएंगें। आखिर इतना बड़ा चमत्कार कैसा हो सकता है। दरअसल, यह कहानी गांव के एक सतपाल शख्स की है जिसपर मां अम्बे की कृपा शुरु से ही है।  यह बात साल 2012 की है जब गुजरात में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई थी। इस दौरान गांव में पानी भराव रहता था। आपको बता दें कि, सतपाल एक पंचर की दुकान पर काम करता था। रोज़ाना वह शहर की सड़क से होकर गुजरता था। उस सड़क पर शुरु से ही सतपाल को लगता था कि, सड़क के नीचे से कुछ कंपन होती है जिसको सिर्फ वही महसूस करता था। ऐसा उसे इसलिए लगा, क्योंकि कई बार उसके परिवार वाले और दोस्तों को उसने कहा कि, इस जगह पर मुझे कुछ कंपन सी महसूस होती है तो सब उसकी बात पर हंसने लगते और कोई भी यकीन नहीं करता। इसके बाद सतपाल को यह बात तो समझ आ गई थी कि, यह कंपन सिर्फ उसी को महसूस होती है। एक बार सतपाल अपने काम से वापिस लौटता हुआ उसी सड़क से जा रहा था। अचानक वहां भूंकप की स्थिति उत्पन्न हुई और वह एक जगह रूक गया। इतने में ही दूर से सड़क फटती हुई सतपाल की साईकिल तक आकर रूकी। जिसके बाद सतपाल घबरा गया कि, कही वह इस सड़क में ना धस जाए। जैसे ही सतपाल अपनी साईकिल को घूमने की सोचता है तो सड़क की दरार में से चमकती कोई चीज़ की रोशनी सतपाल पर पड़ती है। वह तुरंत साईकिल पर से उतरकर उसमें झांकने की कोशिश करता है। फिर वह हाथ डालकर देखता है कि, आखिर उसमें क्या है। जैसे ही वह हाथ डालता है तो मां अम्बे कि मूर्ति उसके हाथ में आती है और उसकी दिव्य चमक उसके चेहरे पर पड़ने लगती है। यह देखकर सतपाल खुश हो जाता है और अपने घर परिवार वालों को मूर्ति के बारे में सच-सच बता देता है। उसी रात सतपाल के सपने में मां अम्बे आती है और कहती है कि, मेरी इस मूर्ति की स्थापना ऐसी जगह करवाना जहां पर पीपल का पेड़ मौजूद हो। जब अगली सुबह सतपाल उठता है तो वह सारा सपना अपने घरवालों को बताता है। इसके बाद घर वाले फैसला पंचायत को बताते  हैं तो पंचायत भी उनका साथ देने के लिए तैयार हो जाती है। सबसे अंचभे वाली बात यह है कि, अंबे माता की मूर्ति की आंखों पर लाल कलर की पट्टी बंधी रहती है। जिसको अभी तक भी सतपाल ने नहीं खोला। उसने सोचा जिस दिन स्थापना करेंगे तब ही मां अंबे की मूर्ति को देखेंगे। इसके बाद जिस दिन मां अम्बे की मूर्ति को स्थापित किया जाता है तो सभी गांव वासी मूर्ति को देखकर डर जाते हैं, क्योंकि यह मूर्ति रौद्र रूप में थी। साथ ही इसमें मां अंबे की चार आंखें थी। जिसका रहस्य समझ पाना काफी मुश्किल था। समय बीतता गया लोगों की मनोकामना मां अंबे पूर्ण करती गईं और चमत्कार पर चमत्कार दिखाती गईं। सतपाल ने बताया कि, जिस दिन उन्हें मूर्ति मिली थी। उस दिन पूरे रास्ते पर भूंकप के चलते दरारा पड़ गई थी, लेकिन अगले ही दिन वहां कुछ भी नहीं था। किसी को भी भूंकप के झटके नहीं लगे। यहां तक की टी.वी में भी इसके बारे में कुछ नहीं बताया गया। यह सिर्फ मां अंबे ने मेरे लिए किया था या फिर मेरा कोई भ्रम था। मैं नहीं जानता, लेकिन मैं खुद को बहुत सौभाग्यशाली मानता हूं कि, मां अंबे ने मुझको चुना। इसी के साथ वहां के गांव वासी बताते हैं कि, कभी-कभी रात के समय उन्हें मूर्ति में से कुछ आवाज़ें आती है। जैसे हंसने कुछ बोलने की, लेकिन साफ-साफ कुछ समझ नहीं आता। यह चमत्कार है या भ्रम इसके बारे में हम भी कुछ नहीं कह सकते, लेकिन जहां श्रद्धा भाव है वहीं भगवान है। 

    ReplyForward
    Share. Facebook WhatsApp
    Previous Articleअपने भक्त को हनुमान जी ने दिलाया नशे से छुटकारा, दिखाए कई चमत्कार
    Next Article श्री राम और कंबंध राक्षस का प्रसंग

    Related Posts

    भगवान हनुमान का सदेव आशीर्वाद बना रहता हैं 4 राशियों पर

    Srikalahasti Temple – | श्रीकालहस्ती मंदिर | |आंध्र प्रदेश| देश का एकमात्र अदभूत मंदिर

    भगवान श्री कृष्ण की यह 2 कहानियाँ आप सभी को रुला देंगी।

    Leave A Reply Cancel Reply

    Special for You

    भगवान हनुमान का सदेव आशीर्वाद बना रहता हैं 4 राशियों पर

    Uncategorized December 8, 2023

    आखिर क्या होती है राशि? जब इस धरती पर कोई मनुष्य जन्म लेता है, तो…

    Srikalahasti Temple – | श्रीकालहस्ती मंदिर | |आंध्र प्रदेश| देश का एकमात्र अदभूत मंदिर

    December 7, 2023

    भगवान श्री कृष्ण की यह 2 कहानियाँ आप सभी को रुला देंगी।

    December 6, 2023

    शिव के नटराज रूप का क्या है रहस्य, कौन है उनके पैरों के नीचे?

    December 7, 2023
    Recent
    • भगवान हनुमान का सदेव आशीर्वाद बना रहता हैं 4 राशियों पर
    • Srikalahasti Temple – | श्रीकालहस्ती मंदिर | |आंध्र प्रदेश| देश का एकमात्र अदभूत मंदिर
    • भगवान श्री कृष्ण की यह 2 कहानियाँ आप सभी को रुला देंगी।
    • शिव के नटराज रूप का क्या है रहस्य, कौन है उनके पैरों के नीचे?
    • वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर-जल्द ही भारत का सबसे विशाल मंदिर बनने वाला है

    Hanuman ji ka chola – इस तरीके से चढ़ाये हनुमान जी को चोला | संपूर्ण विधि

    Hanuman November 18, 2023

    Bajrang bali ka chola | Chola for hanuman ji आखिर भगवान हनुमान को चोला (Hanuman…

    Kalyug के अंत मे kali की मदद करने कौन आएगा?

    Mahadev November 2, 2023

    Kalyug | कलयुग में बिरुपाक्ष्य की प्रतिमा: धर्म के खिलाफ कलयुग एक ऐसा युग, जिसे…

    Recent Posts
    • भगवान हनुमान का सदेव आशीर्वाद बना रहता हैं 4 राशियों पर
    • Srikalahasti Temple – | श्रीकालहस्ती मंदिर | |आंध्र प्रदेश| देश का एकमात्र अदभूत मंदिर
    • भगवान श्री कृष्ण की यह 2 कहानियाँ आप सभी को रुला देंगी।
    • शिव के नटराज रूप का क्या है रहस्य, कौन है उनके पैरों के नीचे?
    • वृन्दावन चंद्रोदय मंदिर-जल्द ही भारत का सबसे विशाल मंदिर बनने वाला है
    Sale is Live
    Oversized t-shirt
    Top Product
    • Silver Jewellery
    • Spiritual T Shirt
    • Spiritual Locket
    • Spiritual Ring
    • Spiritual Bracelet
    Imp Links
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    • Privacy Policy
    • Shipping and Delivery Policy
    • Terms and Conditions
    • Disclaimer
    © 2022-23 Prabhubhakti Private Limited

    Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.