गुजरात में स्थित भगवान शिव का सोमनाथ मंदिर, प्राचीन शिव मंदिरो में से एक है।

ऋग्वेद जैसे प्राचीन वेद में वर्णित इस मंदिर ने भारत को वैदिक काल से लेकर अब तक देखा है।

शायद यही कारण है कि इस मंदिर में आए दिन अनेकों रहस्यों का जन्म होता रहता है।

इन्ही में से एक रहस्य है सोमनाथ मंदिर के बाण स्तम्भ का,जहाँ सदियों पहले आज की भविष्यवाणी कर दी गई थी।

सोमनाथ मंदिर के दक्षिणी छोर पर समुद्र की तरफ एक स्तंभ बना हुआ है,जिसे बाण स्तम्भ के नाम से जाना जाता है।

इस स्तंभ के ऊपर एक बाण है जो समुद्र की ओर इशारा कर रहा है,हिन्दू धर्म ग्रंथों के अनुसार इस बाण स्तंभ को 6 वीं सदी में बनाया गया था।

इस बाण स्तंभ पर संस्कृत में ये वाक्य लिखे हुए हैं।

जिसका मतलब है कि यहां से लेकर दक्षिणी ध्रुव तक कोई भूमि नही है।

सोमनाथ मंदिर के दक्षिण दिशा की सीध में,सीधा अंटार्कटिका आता है।

इसके बीच में समुन्द्र के सिवा सही में भूमि का कोई टुकड़ा मौजूद नहीं है।