जाप माला जिसके नाम से ही ज्ञात होता है जाप करने की माला। जाप माला को हिन्दू, बौद्ध, जैन और सिख धर्म के लोग अपने आध्यात्मिक अभ्यास के लिए प्रयोग में लाते हैं। जाप माला में कुल 108 मनके होते हैं। कभी-कभी ज्यादा मनकों की माला का भी जाप किया जाता है।
जाप के लिए 108 मनकों का तो प्रयोग किया जाता है लेकिन जाप करते समय ध्यान मनकों की संख्या पर नहीं बल्कि ईश्वर के नाम पर होता है। जाप करना ईश्वर तक पहुँचने का एक मार्ग है। निरंतर नाम जपने से व्यक्ति के शरीर से जो ध्वनि उत्पन्न होती है वह सकारात्मक ऊर्जा की प्रतीक है। [1]
1. स्फटिक माला
2. रुद्राक्ष माला
3. गूंजा माला
4. तुलसी माला
5. चन्दन माला
6. कमलगट्टे की माला
Japa Mala online यहाँ से खरीदी जा सकती है। हमारे पास 11 प्रकार की माला उपलब्ध है। जिसमें विष्णु भगवान की उपासना के लिए Tulsi Mala और Shaligram with Tulsi Mala, भगवान शिव का ध्यान करने के लिए Panchmukhi Rudraksha Mala with Silver Capping, Gold Capping Panchmukhi Rudraksha Mala, Mahakal Rudraksha Mala, Rudraksha mala of 108 beads, Ekmukhi Rudraksha Mala, Panchmukhi Rudraksha Mala साथ ही आकर्षण प्रभाव बढ़ाने के लिए Gunja ki Mala तथा त्रिदेवियों की साधना के लिए Sphatik Mala और Chandan Mala शामिल है।
जाप के लिए कई प्रकार की माला उपयोग में लाई जाती है। यह ईश्वर की भक्ति पर निर्भर करता है। चलिए जानते है कौन से ईश्वर को प्रसन्न करने के लिए कौन सी माला प्रयोग में लाना लाभदायक है।
1. भगवान शिव की भक्ति के लिए रुद्राक्ष की माला सबसे शुभ मानी जाती है। रुद्राक्ष रूपी जप माला शिव जी को अत्यधिक प्रिय है।
2. त्रिदेवियों की उपासना के लिए स्फटिक की माला श्रेष्ठ है। स्फटिक माला जाप करने से देवी प्रसन्न होती हैं।
3. दुर्गा मां की पूजा अर्चना के लिए लाल चन्दन की माला से जाप करना चाहिए।
4. तुलसी और चन्दन की माला से विष्णु भगवान को खुश करने के लिए जाप किया जाता है।
5. जो व्यक्ति अपने आकर्षण प्रभाव बढ़ाने के इच्छुक है उसे गूंजा की माला से जाप करना चाहिए।
6. कमलगट्टे की माला से माता लक्ष्मी की उपासना की जाती है।
1. व्यक्ति और ईश्वर के मध्य एक संबंध स्थापित होता है।
2. साधक के आभामंडल में सकारात्मक ऊर्जा का प्रवाह बढ़ता है।
3. मन-मस्तिष्क शांत और स्थिर बना रहता है।
4. ध्यान करने से एकाग्रता शक्ति में वृद्धि होती है। [2]
जाप माला के इन फायदों के साथ ही नियमित तौर पर माला जाप करने से व्यक्ति प्रकृति के साथ एक आध्यात्मिक संबंध स्थापित कर लेता है और अंतर्मन में अद्भुत शक्तियों का संचार होता है। इन अलौकिक शक्तियों के माध्यम से व्यक्ति सफलता के मार्ग पर खुद ब खुद चलने लगता है।