नवरात्रि 9 रातो की ही क्यों मनाई जाती है?

1. इन 9 दिनों में प्रकृति में बदलाव होते हैं। नवरात्रि का समय ऋतु परिवर्तन का समय है। सर्दी और गर्मी की इन दोनों महत्वपूर्ण ऋतुओं के मिलन या संधिकाल को नवरात्रि का नाम दिया।

2. माता वैष्‍णोदेवी ने 9 दिनों तक एक गुफा में साथना की थी और दसवें दिन भैरव बाहर निकलकर भैरवनाथ का सिर काट दिया था।

3. मां दुर्गा ने कात्यायनी रूप लेकर महिषासुर से 9 दिन युद्ध किया था। माता दुर्गा ने 9 दिन तक महिषासुर से युद्ध करके उसका वध कर दिया था और दसवें दिन इसी की याद में विजयादशमी का पर्व मनाया जाता है।

4. अंकों में नौ अंक पूर्ण होता है। नौ के बाद कोई अंक नहीं होता है।

5. ग्रहों में नौ ग्रहों को महत्वपूर्ण माना जाता है।

6. किसी भी मनुष्य के शरीर में सात चक्र होते हैं जो जागृत होने पर मोक्ष का मार्ग प्रशस्त करते हैं।

7. नवरात्रि के नौ दिनों में से 7 दिन तो चक्रों को जागृत करने की साधना की जाती है। 8वें दिन शक्ति को पूजा जाता है। नौंवा दिन शक्ति की सिद्धि का होता है। शक्ति की सिद्धि यानि हमारे भीतर शक्ति जागृत होती है।