Chandan Mala Benefits in Hindi

Chandan mala हमारे हिंदू धर्म में एक बहुत ही महत्वपूर्ण स्थान रखती है। इस माला का प्रयोग इष्ट पूजा में किया जाता है। प्राचीन लिखित ताम्रपत्रों के अनुसार चन्दन की माला के द्वारा जाप किये गए मंत्र शीघ्र ही लाभ पंहुचाते है तभी यह माला का भारतीय पूजन विधि में बहुत ही महत्व रखती है। [1]

Chandan mala क्यों धारण करें

Chandan mala में बहुत प्रकार के औषधीय गुण होते है जिसके द्वारा व्यक्ति का शरीर स्वास्थ्यवर्धक और जीवन दीर्घायु बना रहता है।[2] चन्दन माला के भी दो प्रकार होते है जिन्हे रंगों के चयन के मुताबिक नाम दिया गया है जैसे laal chandan mala और सफ़ेद चन्दन की माला।

Lal chandan ki mala को rakta chandan mala भी कहा गया है जिसका रंग एकदम रक्त की तरह लाल होता है। हमारे शास्त्रों में दोनों मलाओ का महत्व अलग-अलग दिया गया है। लाल चन्दन की माला का प्रयोग देवी जाप मे किया जाता है जैसे की दुर्गा मंत्र, त्रिपुरी मंत्र, लक्ष्मी मंत्र आदि एवं सफ़ेद चन्दन की माला भगवान विष्णु, श्री राम, कृष्णा आदि की पूजा मे उपयोग की जाती है। जैसे चन्दन की मनोभावन खुशबू सारे वातावरण में एक अलग ही प्रकार का आनंद देती है वैसे ही इसकी सकारात्मक ऊर्जा से आपके अंदर एक मानसिक शांति का विकास होता है। यह कोई साधारण नहीं अपितु बहुत ही प्रभावशाली माला है जिसके द्वारा घर में पूजा-पाठ करने से सुख-शांति और संपन्नता आती है। यदि इसके द्वारा मंत्रों का जाप किया जाये तो उनका लाभ शीघ्र ही मिलता है

चन्दन की माला पहनने के फायदे (Chandan Mala Benefits)

  • चन्दन को शीतलता का प्रतीक माना गया है। इसको धारण करने से मस्तिष्क को ठंडक मिलती है।
  • पढ़ने लिखने वाले छात्रों के लिए यह माला बहुत लाभकारी मानी जाती है। इसके द्वारा पढ़ाई मे एकाग्रता आती है।
  • यदि किसी व्यक्ति का मन अशांत और खिन्न रहता है, तो उस जातक को यह माला अवश्य ही धारण करनी चाहिए।
  • इस माला में औषधीय गुण होते है जिसके द्वारा इसे धारण करने से तरह-तरह के रोगों में लाभ मिलता है।
  • जीवन में यदि कर्ज की समस्या है या कहीं पैसा अटका हुआ है तो इस माला के द्वारा प्रतिदिन जाप करने से जल्द ही धन प्राप्ति होती है और आर्थिक संकट टल जाता है।

Chandan mala uses – ( चन्दन माला का उपयोग )

  1. रक्त चन्दन माला को माँ दुर्गा मंत्र के जाप में प्रयोग करना चाहिए। इसके द्वारा कुंडली में मंगल दोष से राहत मिलती है।
  2. भगवान विष्णु, कृष्ण, श्री राम आदि की उपासना और जाप मे सिर्फ original white chandan mala ही प्रयोग में लानी चाहिए।
  3. महालक्ष्मी मंत्र, महासरस्वती मंत्र एवं गायत्री मंत्र आदि मे chandan ki mala से जाप करना बहुत ही प्रभावशाली माना गया है।
  4. यदि आप किसी पूजा या मंत्र को सिद्ध करना चाहते है तो इस माला के प्रयोग से आपको जल्द ही फल प्राप्त होता है।

Red Chandan mala benefits – ( लाल चन्दन के लाभ )

  1. लाल चन्दन की माला के द्वारा जाप किये गए भगवती मंत्र से माँ दुर्गा अत्यंत प्रसन्न होती है।
  2. लाल माला के उपयोग से कुंडली में मंगल के दुष्प्रभाव को कम किया जाता है।
  3. धन और समृद्धि पाने के लिए इस माला से माँ लक्ष्मी की उपासना करें।
  4. लाल चन्दन की माला को घर की चौखट पर टांगने से किसी की भी क्रूर दृष्टि या जादू टोने का असर नहीं होता है।

Chandan mala price

चन्दन माला आपको किसी भी पूजा स्टोर या ऑनलाइन साइट पर मिल जाएगी परन्तु Pure Chandan Mala के लिए आप हमारी वेबसाइट से खरीद सकते है।। यहाँ आपको माला की जानकारी तो मिलेगी ही और साथ ही असली माला उचित मूल्यों मे भी प्राप्त होंगी।

Leave a comment